Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

योगी’राज’ में भाजपा का मंगल: आदित्यनाथ बोले, मोदी है तो मुमकिन है

  • यूपी के विधानसभा उपचुनाव में सात सीटों में से छह पर भाजपा की जीत, एक सीट पर सपा को संतोष

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर आज यानी मंगलवार को तीन नवंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरुआत में बैलट पेपर की गिनती हुई है।

इसके बाद ईवीएम से गणना चली। इसी के साथ 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला हो गया। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इन 7 सीटों पर कुल 53.62 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2017 में इन्ही 7 सीटों पर 63.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यानि 2017 के मुकाबले इस उपचुनाव में लगभग 12.63 फीसदी कम वोट पड़े हैं। 2017 में इन 7 सीटों में से 6 पर भाजपा का कब्जा था, जबकि एक सीट सपा के खाते में गयी थी।

यह रहा चुनाव परिणाम

सीट किसके बीच मुकाबला जीत का अंतर जीत
नौगावां सादात (अमरोहा) मौलाना जावेद आब्दी (सपा) vs संगीता चौहान (भाजपा) 15077 भाजपा
बुलंदशहर सदर हाजी युनूस (बसपा) vs ऊषा सिरोही (भाजपा) 21702 भाजपा
टूंडला (फिरोजाबाद) प्रेम पाल सिंह धनगर (भाजपा) vs महाराज सिंह धनगर (सपा) 17683 भाजपा
बांगरमऊ (उन्नाव) श्रीकांत कटियार (भाजपा) vs सुरेश कुमार पाल (सपा) 31,398 भाजपा
घाटमपुर (कानपुर) उपेंद्र नाथ पासवान (भाजपा) vs कुलदीप संखवार (बसपा) 23820 भाजपा
देवरिया सदर डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी (भाजपा) vs ब्रह्मशंकर त्रिपाठी (सपा) 20,089 भाजपा
मल्हनी (जौनपुर) मनोज सिंह (भाजपा) vs लकी यादव (सपा) vs धनंजय सिंह (निर्दल) 4,632 सपा

 

सबसे अधिक बुलंदशहर सदर सीट पर उम्मीदवार

विधानसभा सीट कहां से कितने उम्मीदवार
घाटमपुर (कानपुर) 06
मल्हनी (जौनपुर) 16
बुलंदशहर सदर 18
टूंडला (फिरोजाबाद) 10
देवरिया सदर 14
बांगरमऊ (उन्नाव) 10
नौगावां सादात (अमरोहा) 14

 

बदलाव की बयार नहीं बही

7 सीटों पर हुए उपचुनाव को जहां भाजपा ने आम चुनावों की तरह लड़ा तो वहीं, विपक्ष केवल प्रदेश स्तर और स्थानीय नेताओं के भरोसे रहा। हालांकि जानकर इसके कई अलग कारण गिनाते हैं। लेकिन जानकार यह भी मानते हैं कि इस उपचुनाव के रिजल्ट में सीएम योगी के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी शामिल रहा। हालांकि मतदान प्रतिशत देख कर यही कहा जा सकता है कि बदलाव की लहर नहीं दिखी है।

पिछले साल की तुलना में इस बार कितनी हुई वोटिंग ?

विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत (2017) वोटिंग प्रतिशत (2020)
घाटमपुर (कानपुर) 61.90% 47.56%
मल्हनी (जौनपुर) 60.04% 55.60%
बुलंदशहर सदर 64.27% 49.77%
टूंडला (फिरोजाबाद) 69.66% 50%
देवरिया सदर 56.53% 48.48%
बांगरमऊ (उन्नाव) 59.80% 49.45%
नौगावां सादात (अमरोहा) 76.32% 57.60%

 

इन दो सीट पर रही सबकी नजर

उपचुनाव 7 सीटों पर हुए हैं। लेकिन जौनपुर की मल्हनी और उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर सबकी नजर है। दरअसल, जौनपुर की मल्हनी सीट इसलिए खास है, क्योंकि वहां सपा के विधायक पारसनाथ यादव के आकस्मिक मौत के बाद खाली हुई है। जिस पर सपा ने उनके बेटे लकी यादव को उतारा था। लेकिन यहां लड़ाई भाजपा से नहीं बाहुबली धनंजय सिंह से है। इसलिए यह सीट खास हो गयी है। जबकि उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर पहली बार 2017 में कुलदीप सेंगर ने भाजपा का झंडा लहराया था। लेकिन रेप केस में दोषी सिद्ध होने पर उनकी विधायकी चली गयी है और भाजपा ने टिकट बंटवारे में भी परिवार से दूरी बना ली है। सेंगर समर्थक भाजपा से नाराज भी हैं, ऐसे में सब यही जानना चाहते हैं कि इस सीट से कौन जीतेगा?

कौन था विधायक, कितनी सीट थी किसके पास?

विधानसभा सीट कौन था विधायक
घाटमपुर (कानपुर) कमल रानी वरुण (भाजपा)
मल्हनी (जौनपुर) पारस नाथ यादव (सपा)
बुलंदशहर सदर वीरेंद्र सिरोही (भाजपा)
टूंडला (फिरोजाबाद) प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (भाजपा)
देवरिया सदर जन्मेजय सिंह (भाजपा)
बांगरमऊ (उन्नाव) कुलदीप सिंह सेंगर (भाजपा से अब निष्कासित)
नौगावां सादात (अमरोहा) चेतन चौहान (भाजपा)

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img