रामपुर मनिहारिन: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित के भाई ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। नामजद दो आरोपियों में से एक फायर ब्रिगेड में कार्यरत दीवान का पुत्र बताया गया है।
कोतवाली रामपुर मनिहारान अंतर्गत गांव हरपाली में एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग बच्चे को दो युवकों ने बहला फुसला कर रात्रि 9बजे एक खेत में ले जाकर देर रात बारी बारी से कुकर्म किया और पीड़ित के रोने चिल्लाने पर व किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकीं भी दी है।
पीड़ित बच्चे ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। जिस पर पीड़ित के बड़े भाई दानिश पुत्र कलीम ने कोतवाली रामपुर मनिहारान में तहरीर देकर बताया कि गॉंव के ही दो युवक उसके भाई को बुधवार की रात को बहला फुसलाकर जंगल में ले गये और दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की माँग की है। बताया गया है कि नामजद युवकों में एक अग्निशमन विभाग में कार्यरत दीवान का बेटा बताया गया है।