Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

किशोरी से रेप के बाद बनाया वीडियो

  • वायरल की धमकी देकर बार-बार शोषण का बनाया दबाव, दो आरोपियों पर एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया गया। साथ ही उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चरथावल क्षेत्र में एक किशोरी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ईद से पहले किशोरी को फोन कर कस्बे में सुनसान स्थान पर बुलाया गया। जहां एक युवक ने नाबालिग से रेप किया। इस दौरान युवक ने नाबालिग से रेप करते हुए वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दोनों युवकों ने पीड़िता को फिर से उसी सुनसान स्थान पर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर मारपीट की। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा चरथावल निवासी युसूफ पुत्र मोमिन हाल निवासी गांव नियामू और राजू पुत्र नफीस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी यूसुफ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img