जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आॅफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित कुमार, मुख्य अतिथि दीपा चौधरी उपस्थित रहे।
एमडी कॉलेज आॅफ हायर एजुकेशन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपा चौधरी ने छात्र-छात्राओं को दीपावली, गोवधन् पूजा व भाई दोज की शुभकामनाएं दी। रंगोली प्रतियोगिता मे शिवम, रियास, खुशबू प्रथम स्थान पर, नेहा , वैजयंती, आकांक्षा दितीय स्थान पर तथा पर दीप्ति, मोनिका, वैशाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीप प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, अंकुर दितीय, भावना तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन बीएससी गृह विज्ञान की प्रवक्ता प्रगति राठी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, राजेंद्रपाल सिंह, आंचल त्यागी, हिना नाज, धीरेंद्र पंवार आदि उपस्थित रहे।

