Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

बिजनौर जिले की चांदपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीनत पठान चुनाव जीतीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार को यूपी नगर निकाय चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। यूपी में शहर की सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यूपी 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। कुल 760 सीटों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं।


बिजनौर जिले की चांदपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीनत पठान चुनाव जीतीं

75 1 e1683979154392

बिजनौर जिले की चांदपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नगर के गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी जीनत पठान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता रॉकी को 9 हजार से अधिक मतों से पीछे छोड़ दिया है। अंतिम दौर की मतगणना में भी जीनत पठान को भारी वोट मिलने से उनका भारी मतों से जीतने का रास्ता साफ हो गया है।


शामली जिले की कैराना नगर पालिका के निर्दलीय शमशाद अहमद बने चेयरमैन

74 1

शामली जिले की नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद कैराना सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अहमद ने 16494 मत प्राप्त कर 18 मतों से जीत हासिल की है। यहां दूसरे नंबर पर पूर्व चेयरमैन राशिद अली रहे हैं। राशिद को 16076 मत प्राप्त हुए जबकि निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन की पत्नी जाकिर हुसैन को 9248 तथा भाजपा के सेठपाल सिंह को 6093 मत प्राप्त हुए हैं।


शामली में भाजपा ने 10 साल बाद फिर लहराया परचम, अरविंद संगल जीते

73

शामली जिले की नगर निकाय चुनाव में प्रतिष्ठापूर्ण नगर पालिका परिषद शामली की सीट पर भाजपा ने 10 साल बाद फिर कब्जा कर लिया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अरविंद संगल ने 28441 मत प्राप्त कर राष्ट्रीय लोकदल के विजय कौशिक को 3464 मतों से पराजित किया है। विजय कौशिक को 24977 मत प्राप्त हुए हैं जबकि बसपा के धर्मवीर निरवाल को 879 एवं निर्दलीय राशिद पहलवान को 1415 मत प्राप्त हुए हैं।

बता दें कि अरविंद संगल 2010 में भी नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। गत 24 अप्रैल को यह सीट उस समय सुर्खियों में आ गई थी, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के वीवी इंटर कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया था।


लोकेद्र चौधरी ने झालू में भाजपा को दिलाई पहली बार जीत

72 2

बिजनौर जिले के झालू नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी ने 1111 वोटों से जीत दर्ज कराई। भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी को 4664 वोट, सपा प्रत्याशी ईश्वरजहां को 3553 वोट व निर्दलीय प्रत्याशी शहजाद 2766 वोट मिले। ​झालू में लोकेंद्र चौधरी ने भाजपा को पहली बार जीत दिलाई है।


मेरठ जिले में खिवाई नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं शमीम बेगम

मेरठ जिले की नगर पंचायत खिवाई में निर्दलीय प्रत्याशी शमीम बेगम 3474 वोट लेकर करीब 800 वोटों से चुनाव जीत गईं हैं। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व प्रधान मौलवी मुस्तफा की पत्नी सबीना बेगम को 2672 मत मिले। निवर्तमान चेयरपर्सन तीसरे स्थान पर रहे।


मेरठ नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा काफी आगे, सपा तीसरे नंबर पर

मेरठ नगर निगम चुनाव की बारहवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया को 135611, सपा की सीमा प्रधान को 63343, असदुद्दीन ओवैशी की पार्टी एआईएमआईएम अनस को 63966, कांग्रेस के नसीम कुरैशी को 8450 और आम आदमी पार्टी की रिचा सिंह को 3624 वोट मिले। कुल 318000 वोटों की गिनती पूरी हो गई है।


बागपत: अमीनगर सराय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

बागपत जिले की अमीनगर सराय नगर पंचायत के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मलिक ने भाजपा प्रत्याशी मांगेराम यादव को 1229 वोटो से करारी शिकस्त दी है। सुनीता को 4023 व भाजपा के मांगेराम को 2794 वोट मिले है। भाजपा को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा है। सुनीता मलिक ने बताया कि यह कस्बे की जनता की जीत है।


रालोद प्रत्याशी रंजीता धामा 18000 से अधिक वोटों से जीतीं चुनाव

गाजियाबाद जिले में लोनी नगर पालिका निकाय चुनाव की गिनती खत्म हो गई है। करीब 18000 से अधिक वोटों से रंजीता धामा रालोद से जीत दर्ज़ की है।


गाजियाबाद नगर निगम के जीते पार्षदों की सूची देखें

गाजियाबाद नगर निगम मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल जहां चुनाव जीत गईं हैं तो वहीं निगम के पार्षद पद का चुनाव परिणाम इस प्रकार है।

  1. वार्ड 1 से नीतू नागर बसपा जीती।

  2. वार्ड 2 से निर्दलीय घनश्याम जीते।

  3. वार्ड 3 से निर्दलीय मीनल जीतीं।

  4. वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी की जीत।

  5. वार्ड 5 से पिंकी जीतीं।

  6. वार्ड 6 से सुनेहा जीतीं।

  7. वार्ड 9 से सीतल चौधरी जीते।

  8. वार्ड 12 से कांग्रेस के राहुल मुलायम जीते।

  9. वार्ड 14 से ओमप्रकाश ओढ़ जीते।

  10. वार्ड 15 से पूनम सिंह जीतीं।

  11. वार्ड 16 से नीलम जाटव भाजपा से जीतीं।

  12. वार्ड 18 से बसपा के पवन जीते।

  13. वार्ड 20 से यश पहलवान जीते।

  14. वार्ड 23 से जगत सिंह जीते।

  15. वार्ड 24 से भाजपा जीती।

  16. वार्ड 26 से भाजपा के राजू जीते।

  17. वार्ड 31 से नितिन जीते।

  18. वार्ड 36 से प्रतिमा जीतीं।

  19. वार्ड 39 से उदित जीते।

  20. वार्ड 43 से योगेंद्र जीते।

  21. वार्ड 45 से भाजपा जीती।

  22. वार्ड 48 से साजिदा आसिफ जीतीं।

  23. वार्ड 49 से वीरेंद्र त्यागी जीते।


गाजियाबाद नगर निगम की सीट पर भाजपा की जीत, सुनीता दयाल बनीं मेयर

SUNITA DAYAL

गाजियाबाद नगर निगम सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी सुनीता दयाल ने बड़ी जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक भाजपा की सुनीता दयाल ने करीब 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।


मेरठ नगर निगम में सपा को बड़ा झटका, भाजपा प्रत्याशी आगे

मेरठ नगर निगम में चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया को करीब 44 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान को 39443 वोट मिले।

पांचवे राउंड की गिनती के बाद मिले मत

हरिकांत- 82943
सीमा- 39443
अनस- 29911
हसमत- 21188
नसीम- 4279
रिचा- 2126
कुल- 184713


योगी राज पर जनता का भरोसा कायम, 17 नगर निगम की सीटों पर भाजपा ने बनाई जीत की बढ़त

यूपी में 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इन 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत की बढ़त बना ली है। सपा-बसपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर काफी पिछड़ गई हैं। तो दूसरी ओर झांसी और अयोध्या सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।


देवबंद में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, एक पुलिसकर्मी घायल

71

सहारनपुर के देवबंद से बड़ी खबर आ रही है। यहां मतगणना के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस के एक जवान को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मतगणना का कार्य रोका गया था। फिलहाल अब मतगणना का कार्य चालू करा दिया गया है।

बता दें कि देवबंद में मतगणना को लेकर बूथ के अंदर मारपीट हुई है। चिराग नामक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने लाठियां भांज भीड़ को तितर बितर किया गया है। एसपी देहात बोले तथ्य पता करने के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।


मेरठ नगर निगम में सपा को बड़ा झटका, भाजपा आगे, दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम

मेरठ नगर निगम में चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया करीब 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। वहीं दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम प्रत्याशी अनस को 26692 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान को तीसरे नंबर पर 23811 वोट मिले।

हरिकांत अहलूवालिया 43480
अनस 26692
सीमा 23811
हसमत 12200
नसीम 2,782
रिचा 1168
कुल 113864


सहारनपुर के मेयर पद का चुनाव भाजपा के डॉ. अजय सिंह जीते

सहारनपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह 8889 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। भाजपाइयों में उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल अभी घोषणा होना बाकी है।


मेरठ नगर निगम में भाजपा आगे

मेरठ नगर निगम में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी 17411 वोट मिले। तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम कैंडिडेट अनस को 15610। तीसरे राउंड में सभी प्रत्याशियों को इस प्रकार वोट मिले।

हरिकांत अहलूवालिया 36052
अनस 15610
सीमा प्रधान 17411
कांग्रेस के नसीम 2157
आम आदमी पार्टी की रिचा 949
कुल वोट 84541


मेरठ जिले की किठौर नगर पंचायत कई वार्डों के आये नतीजे 

मेरठ जिले की किठौर नगर पंचायत के कई वार्डों से पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते
मेरठ जिले की किठौर नगर पंचायत की मतगणना जारी है। इस दौरान कई वार्डों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। जो निम्न प्रकार से हैं।

  1. वार्ड संख्या एक आंबेडकरनगर से पूनम 46 वोट से चुनाव जीतीं।

  2. वार्ड संख्या 2 से दिलजहां 134 वोटों से चुनाव जीतीं।

  3. वार्ड संख्या 4 से आशमा 276 वोटों से चुनाव जीतीं।

  4. वार्ड संख्या 6 से जावेद 70 वोटों चुनाव जीते।

  5. वार्ड संख्या 55 से सपा प्रत्याशी असगरी चुनाव जीतीं।


राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन निर्दलीय प्रत्याशी से पीछे

मेरठ जिले की हस्तिनापुर में पहले राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार की पत्नी सुनीता रानी राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन सुधा खटीक से करीब 1700 मतों से आगे आगे चल रही हैं। सुनीता रानी को कुल 2016 मिले जबकि सुधा खटीक को 328 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी को 377 मत मिले हैं।


मेरठ जिले में करनावल-हर्रा और खिवाई से आ रही बड़ी अपडेट

सरूरपुर: पहले राउंड की मतगणना के बाद करनावल के तीन वार्डों में बसपा के ऋषि पाल सिंह, 767 वोट लेकर सबसे आगे हैं। जबकि भाजपा के बागी लोकेन्द्र सिंह, 358, वोट लेकर दूसरे स्थान, जबकि भाजपा के सतीश कुमार 291, वोट लेकर तीसरे व 175 वोट लेकर उधम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी अभी चौथे नम्बर पर बनी हुई हैं।

जबकि हर्रा में चार वार्डों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी तैयब प्रधान 774 वोट लेकर सबसे आगे, कुंवर मौहम्मद अली 735 वोट लेकर दूसरे व मुजीब चौहान 598 वोट लेकर तीसरे स्थान पर। जबकि हर्रा में भाजपा और कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशियों की अपेक्षा काफ़ी पीछे।

जबकि नगर पंचायत खिवाई में पहले राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शमीम बेगम 1354 वोट लेकर पहले स्थान पर बनी,जबकि भाजपा प्रत्याशी मीरा चौहान 640 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी सबीला 630 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी व निवर्तमान चेयर पर्सन रंगीला बेगम 450 वोट लेकर चौथे स्थान पर हैं।


मेरठ नगर निगम के कई वार्डों से पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते

मेरठ नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। इस दौरान कई वार्डों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। जो निम्न प्रकार से हैं।

  1. वार्ड संख्या 53 शास्त्री नगर से निर्दलीय प्रत्याशी संजीव पुंडीर की पत्नी चुनाव जीतीं।

  2. वार्ड संख्या 83 से रिजवान अंसारी चुनाव जीते।

  3. वार्ड संख्या 27 से लोकदल प्रत्याशी प्रदीप वर्मा चुनाव जीते।

  4. वार्ड संख्या 57 पल्लवपुरम से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ढाका चुनाव जीते।

  5. वार्ड संख्या 7 से बसपा के नरेश सैनी चुनाव जीते।

  6. वार्ड संख्या 55 से सपा प्रत्याशी असगरी चुनाव जीतीं।

  7. वार्ड संख्या 21 से भाजपा की प्रत्याशी बबीता खन्ना चुनाव जीतीं।

  8. वार्ड संख्या 23 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण वेद चुनाव जीते।

  9. वार्ड संख्या 35 से भाजपा प्रत्याशी पूनम गुप्ता चुनाव जीतीं।

  10. वार्ड संख्या 71 से एआईएमआईएम के फजले करीम चुनाव जीते।

  11. वार्ड संख्या 31 से सपा प्रत्याशी कीर्ति विजई चुनाव जीते।


पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

थानाभवन नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी मुशायदा पहले राउंड में 2600 वोट से आगे चल रही हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजली शर्मा को 2058 वोट मिले हैं। वहीं मीना को 824, शमानाज़ 20, महमूना 416, अलका 09, आसफ़ा 68, ममता 130, रेशमा 5, और सलमा प्रवीण 148 वोट मिले हैं।


मेरठ में भाजपा आगे, दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम, तीसरे पर खिसकी सपा

पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के हरिकांत अहलूवालिया को 12126 वोट मिले। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के अनस को 5901 वोट, समाजवादी पार्टी की सीमा प्रधान को 5291 वोट और कांग्रेस के नसीम को 614 वोट और बहुजन समाज पार्टी के हशमत 3252 वोट मिले। अब तक कुल 28604 वोटों की गिनती हुई।


बरेली नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी 24232 वोटों से आगे

बरेली नगर निगम में छठे चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 24232 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।

भाजपा के उमेश गौतम – 54073
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 29841
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 7532
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 5777


मेरठ नगर निगम की वार्ड एक से बसपा प्रत्याशी तुलसावती ने चुनाव जीता

70 2

मेरठ नगर निगम की वार्ड संख्या एक से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी तुलसावती ने चुनाव जीत लिया है।


मेरठ में उड़ी पतंग, भाजपा दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर

मेरठ में देर से शुरू हुई मतगणना में पहला राउंड पूरा हुआ। जिसमें असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एएमआईएम के मेयर कैंडीडेट अनस को मिले 2396, भाजपा के हरिकांत को 2307 और सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान को 1363 वोट मिले।


मुजफ्फरनगर में मतगणना स्थल से हटाए पारस जैन

मुजफ्फरनगर में अपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशियों को भी मतगणना स्थल पर जाने से रोका गया है। खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को कबूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के बाहर से पुलिस ने बैरिकेडिंग से ही वापस कर दिया। इस बार पारस सभासद पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

सीओ डॉ. रवि शंकर का कहना है कि पारस के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उनका अपराधिक इतिहास है, ऐसे लोगों को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनका अभिकर्ता का कार्ड बनाए जाने की जांच की जा रही है।

मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और आगरा मतगणना स्थल में प्रत्याशी और उनके एजेंट को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों और लोगों की भीड़
जुटी है।

17 मेयर सीटों में 15 सीटों पर भाजपा आगे

17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और दो पर सपा आगे है। बसपा अब पिछड़ गई है। सपा ने मेरठ और मुरादाबाद में बढ़त बना रखी है।

शुरूआी रूझान आने शुरू, मेरठ में सपा की बढ़त, सहारनपुर में बसपा और लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी आगे

मेरठ में सपा प्रत्याशी शुरूआती रूझान में आगे, सहारनपुर में मेयर पद पर बसपा उम्मीदवार आगे चल रही हैं। वहीं वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के मेयर पद पर भाजपा आगे चल रही है।

लखनऊ नगर निगम से पहला रुझान आया सामने

लखनऊ नगर निगम से जुड़ा पहला रुझान आ गया है। बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई। बैलेट पेपर की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी के बढ़त के रुझान। पोस्टल बैलेट की गिनती जारी। EVM की गिनती भी साथ में शुरू हो रही है।


पोस्टल बैलेट की गिनती जारी

अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। उसके कुछ देर बाद ईवीएम खुलेगा। बीजेपी कई जगहों पर शुरुआती रुझान में आगे चल रही है।

पश्चिमी यूपी में भाजपा का जलवा

17 में से 15 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। दस सीट पर भाजपा और चार पर सपा आगे है। एक पर बसपा ने बढ़त बना रखी है। गाजियाबाद में भाजपा आगे है। मेरठ से सपा आगे है। बरेली मथुरा और आगरा सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है।

बस्ती में सपा आगे

बस्ती के बभनान नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी के सईद अहमद आगे चल रहे हैं। वहीं हमीरपुर नगर पालिका मौदहा अध्यक्ष पद पर बीएसपी आगे है।

प्रयागराज में बीजेपी आगे

प्रयागराज के नगर निगम में मेयर पद के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी आगे चल रहे हैं। 26 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव पीछे चल रहे हैं।

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर सीट पर सपा उम्मीदवार आगे

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चेयरमैन पद पर आगे चल रहे हैं।

लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के मेयर पद पर बीजेपी आगे

सहारनपुर में मेयर पद पर बसपा उम्मीदवार आगे चल रही हैं। वहीं वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के मेयर पद पर भाजपा आगे चल रही है।

झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे

झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आगे। सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट पर भाजपा आगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img