Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बेटे को सिपाही ने पीटा, पिता की हार्ट अटैक से मौत

  • कवि ओंकार गुलशन का बेटा चल रहा था बीमार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कुछ पुलिसकर्मियों के अंदर मानवीयता नाम की भावना ही नहीं बची है। खासकर सिपाहियों में यह प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है कि बेकसूर लोगों को खाकी का रौब दिखाकर मारपीट करना। ऐसा ही एक मामला वरिष्ठ कवि ओंकार गुलशन के परिवार के साथ हुआ। कवि के बीमार चल रहे बेटे की दवा लेने जा रहे पौत्र को ब्रहमपुरी थाने के एक सिपाही ने रोककर हड़काया और पिटाई कर दी।

जैसे ही कवि के बीमार बेटे को इसकी जानकारी हुई तो उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। कवि ओंकार नाथ गुलशन एडवोकेट का पुत्र नवीन कुमार पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहा था। नवीन कुमार का पुत्र पिता की दवा लेने बाइक से जाने लगा तो थाना ब्रह्मपुरी का एक सिपाही प्रताप वहां खड़ा था।

11 21

उस सिपाही ने बाइक रुकवा ली और नवीन के पुत्र को पीटने लगा। सिपाही को बताया कि पिता बीमार हैं, फिर भी सिपाही ने उसकी एक न सुनी। सिपाही ने हठधर्मिता दिखाते हुए कहा कि मुझे साधारण सिपाही मत समझना। नवीन के पास यह सूचना पहुंची कि उसके पुत्र के साथ पुलिस मारपीट कर रही है तो यह जान कर उसे गहरा आघात लगा और हार्ट अटैक से निधन हो गया। एसएसपी को लिखे पत्र में दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नलकूप पर होज में मिला युवक का अर्धनग्न शव

खरखौदा: बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र बाइपास पर नलकूप की होज में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जता पुलिस को तहरीर दी। बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाइपास पर जाहिदपुर निवासी चरण सिंह के नलकूप के पानी की होज में सोमवार दोपहर अर्धनग्न अवस्था शव पड़ा होने की सूचना से पुलिस व क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दिनदहाड़े होज में शव पड़े होने की सूचना पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पर सीओ किठौर रुपाली राय, थाना प्रभारी राजीव कुमार सहरावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को होज से बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल की नलकूप के खड़ी बाइक व वहीं रखे कपड़ों से मिले मोबाइल से युवक की शिनाख्त काशीराम कालोनी निवासी सावेज उम्र 27 वर्ष पुत्र जलीस के रूप में की गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे और बताया कि मृतक घर से बाइक पर काम के लिए कह घर से निकला था। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img