Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

दोघट की बोर्ड बैठक में करीब 33 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव पारित

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: दोघट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में दीपावली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ किये जाने के लिए सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उन्हें नगर की सभी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि करीब 32,95,541 रुपये के विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त सडक मरम्मत, हैण्डपम्प मरम्मत एवं जनहित के कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। चेयरपर्सन बबीता चौधरी द्वारा दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी कर्मचारियों को दीवाली की शुभकामाएं देते हुए नगर की सफाई में सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन बबीता चौधरी ने तथा संचालन विनोद कुमार वरिष्ठ लिपिक, ने किया। इस मौके पर कार्यालय कर्मचारी दीपक सौलंकी तथा वार्ड सदस्य सुनीता देवी, पूनम देवी, रामकली देवी, इरफान उर्फ इसरार, रतन सिंह, संजीव शर्मा, मुकालतली, सतीश पंवार, अमित पंवार, शाकिर उर्फ गुन्ठू आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img