Wednesday, April 8, 2026
- Advertisement -

21 मई को लगेगी लोक अदालत

  • जिला जज ने रवाना कराई रैली, समझौते से होगा मामलों का निस्तारण

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए रैली निकाली गई। जिला जज चवन प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

मुजफ्फरनगर में सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों के निस्तारण के लिए 21 मई को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 7 शक्ति सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

45 10

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करा कर लोग समय और पैसे की बचत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रकार से आंदोलन बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मामलों का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण के लिए लोक अदालत मैं आए। इससे पहले जिला जज चवन प्रकाश ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आह्वान किया कि समय और पैसे की बचत के लिए आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img