Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: गंगोह में भारी मात्रा में नकली दूध बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: गंगोह में नकली दूध के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग द्वारा की गई छापेमारी में एक बड़ा वाहन नकली दूध से भरा हुआ पाया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मंगलवार गंगोह के निकटवर्ती गांव कांडा कलां में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्ति विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दूध से भरा वाहन पकड़ लिया। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काफी समय से इस पूरे क्षेत्र में नकली दूध बनाकर आसपास व दूरदराज के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य आयुक्त डी.ओ. कुमार अपनी टीम के साथ कांडा कलां पहुंचे और छापेमारी कर नकली दूध से भरा वाहन जब्त कर लिया। इस वाहन में भारी मात्रा में नकली दूध सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी कर नकली दूध से भरा वाहन जब्त करने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आपूर्ति विभाग की टीम ने वाहन में ले जाए जा रहे दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नकली दूध बनाने वालों का बहुत बड़ा नेटवर्क है, जिसकी जांच की जा चुकी है। उन्होंने लोगों को बताया कि दूध और दूध से बने उत्पाद खरीदते समय यह जांच करना जरूरी है कि हम जो दूध या दूध से बने उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं, वह वास्तव में असली है या नहीं। जिस जिले में यह छापेमारी हुई, वहां के लोग अपने घर आने वाले दूध को लेकर चिंतित हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img