Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर मिली है। यहां डांगडुरु डैम पर काम पर मजदूरों को ले जा रही क्रूजर गाड़ी पलट गई। जिसमें 7 लोगों की मौत बताई जा रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

किश्तवाड़ पुलिस के मुताबिक, ये हादसा डांगदुरु पावर प्रोजेक्ट के पास हुआ। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों का ला रही क्रूजर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों के मरने की खबर है। जबकि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img