Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लखनऊ में शराब पीने से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके बंथरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन शराब जहरीली थी या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी ।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल(35), अच्छे और लतीफ नगर निवासी राजकुमार(32) ने गुरुवार देर शाम देशी शराब खरीदकर पी थी। दो अन्य लोगों ने भी शराब पी थी।

वर्मा ने बताया कि देर रात इन पांचों की तबीयत खराब हो गई और इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुंदरलाल, अच्छे और राजकुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य में से एक को गंभीर हालत होने पर किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने जो शराब पी थी वह जहरीली थी या इनकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल सकेगा । तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ।

इस मामले में डीएम अभिषेक प्रकाश ने मजिस्टरेट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुकान को भी सील कर लिया गया है, जहां से शराब खरीदी गई थी। एडीएम पूर्वी मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img