Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी आज उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बृहस्पतिवार को देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को हरी झंडी दिखाएंगे।

उत्तराखंड में शुरू होने वाली ये पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिससे कि सैलानियों को उत्तराखंड में आने में और आसानी होने वाली है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड स्वदेशी इंजनलेस ट्रेन कवच टेक्नोलॉजी समेत कई सारी हाईटेक सुविधाओं से लैस है।

बता दें कि यह ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। 28 मई को ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से यह ट्रेन शाम 5:50 पर रवाना होगी। इस दौरान यह 6:38 पर मेरठ के सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से चलकर मुज्जफरनगर स्टेशन पर 7:08 बजे रुकेगी।

यहां स्टॉप लेने के बाद ट्रेन 7:55 पर सहारनपुर, 8:31 पर रूडकी, 9:15 पर हरिद्वार और रात 10:35 पर देहरादून पहुंच जाएगी। इस दौरान इस ट्रेन का नंबर 22457 रहेगा। ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी सभी छह दिन चलाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img