Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बिहार भाजपा में अब डिप्टी सीएम पद के लिए मंथन, सुशील मोदी दिल्ली तलब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को शानदार जीत मिली है और नई सरकार के गठन को लेकर कवायद जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए बीजेपी आलाकमान ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को दिल्ली तलब किया है।

इस बीच नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार के गठन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक पटना में 15 नवंबर को बुलाई गई है, लेकिन इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा।

बीजेपी आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 नवंबर को पटना में होने वाली पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मौजूद रहेंगे और बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव कराएंगे।

बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव होने से यह तय हो जाएगा कि बिहार में डिप्टी सीएम कौन और किसको बनाया जाए. बीजेपी विधायक दल का नेता ही डिप्टी सीएम बनेगा। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ही पर्यवेक्षक के रूप बैठक में मौजूद रहेंगे।

अब दिवाली के बाद 15 नवंबर यानी रविवार को एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी जिसमें एनडीए के नेता का चुनाव किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए को जीत हासिल हुई है और नीतीश का ही नेता चुना जाना तय है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img