Home Uttar Pradesh News Meerut व्यापारी नेता पिंकी सरदार का हार्ट अटैक से निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

व्यापारी नेता पिंकी सरदार का हार्ट अटैक से निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

0
व्यापारी नेता पिंकी सरदार का हार्ट अटैक से निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज रविवार की सुबह लालकुर्ती पैठ बाजार स्थित व्यापारी नेता रणबीर सिंह उर्फ पिंकी सरदार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गयी और लालकुर्ती पैंठ बाज़ार मथुरा पैलेस में कई दुकानें भी बंद कर दी गयीं। पिंकी सरदार के निधन की खबर से व्यापारियों में शोक का माहौल है।