जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज रविवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व विधायक संगीत सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।