Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

खुशखबरी! यूपी में इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वगात और अभिनंदन है। आज मंगलवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, अब यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। दरअसल, यह अब तक सबसे बड़ी भर्ती बताई जा रही है। इसमें 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।

बता दें कि, संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। बताया जा रहा है​ कि, पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने के कारण पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।

वहीं, अब दो कंपनियों के भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद अब 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है।

25 लाख आवेदन आने की उम्मीद

बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही हिस्सा लिया। इस वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे। सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img