नमस्कार, दैनिक जनवाणी डाट कॉम वेबसाइटपर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज मंगलवार को वीक यानि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर मार्केट में गिरावट देखी गई है। बताया जा रहा है , कि बाजार की शुरूआत लाल निशान के साथ शुरू हुई है।
जिसमें सेंसेक्स में 50.22 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 63118.08 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 13.20 अंक यानी कि 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 18742.30 के लेवल पर खुला है।
बता दें कि, मंगलवार को शुरूआती कारोबार के दौरान 1362 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है वहीं 666 शेयरों में बिकवाली का दौर है। 120 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।