Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

व्हाइट हाउस ने दी बड़ी जानकारी, इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे मोदी-बाइडन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने बताया कि दोनों नेता शांति सम्मेलन या शांति प्रस्ताव पर किस हद तक बात करेंगे, मैं फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।

एक मीडिया को संबोधित करते हुए किर्बी ने कहा कि यूक्रेन शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष के तौर पर देश की भूमिका का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने अबतक इस मुद्दे पर दूसरे देशों की भूमिका पर कहा- ‘हम लंबे समय से कह रहे हैं कि शांति प्रक्रिया में शामिल तीसरे पक्ष के देश की भूमिका का स्वागत किया जाएगा। हमारा मानना है कि शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष के देश की ऐसी भूमिका हो सकती है।’

जो बाइडन और पीएम मोदी के बीच मीटिंग में यूक्रेन युद्ध पर बातचीत होगी या नहीं, इस सवाल का जवाब देते हुए किर्बी ने कहा- ‘मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी के इस यात्रा के दौरान इस सप्ताह यूक्रेन में युद्ध का मुद्दा उठेगा। इसके बारे में अब कोई सवाल नहीं है।’

उन्होंने कहा- ‘शांति प्रस्ताव और शांति सम्मेलन के लिए दोनों नेता किस हद तक बात करेंगे, इसके बारे में फिलहाल मुझे कुछ पता नहीं है। हमें इसके लिए दोनों नेताओं का इंतजार करना होगा। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वे दोनों को यूक्रेन के मौजूदा स्थिति पर बात करने का मौका मिलेगा।’

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून के लिए अमेरिका दौरे पर गए हैं। 22 जून को जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन की तरफ से पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।

किर्बी ने कहा- ‘पुतिन ऐसा नहीं करने वाले हैं। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अभी बहुत ही भयानक युद्ध जारी है। हमने बहुत बार कहा है कि हम शांति के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का समर्थन करते हैं। हमने यह भी बहुत बार कहा है कि किसी भी चर्चा चाहे वह शिखर सम्मेलन में हो या फिर कहीं और, उसका स्वागत तभी किया जाएगा जब वह विश्वसनीय या टिकाऊ हो।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img