जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैयादूज का पर्व मनाया जाता है। इसे यमद्वितीया भी कहा जाता है ।भूतपुरी क्षेत्र के सभी गांवों में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

बहनों ने अपने भाइयों के लिए व्रत रखा व पूजा अर्चना कर भाइयों के माथे पर रोली व चावल का तिलक लगाकर उनके लम्बी आयु व सुख सम्रद्धि की मंगल कामनाएँ की वही भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने के साथ साथ उपहार भेंट किये। मान्यता है कि इस दिन यमराज व उनकी बहन यमुना की पूजा अर्चना की जाती है।

