Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

प्राइम वीडियो ने की फिल्म ‘बवाल’ के प्रीमियर की घोषणा

CINEWANI


साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बवाल’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा प्राइम वीडियो ने कर दी है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर हैं, जो पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। यह फिल्म जुलाई में भारत और दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी।

इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ‘बवाल’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए कहते हैं-भारतीय स्थानों और यूरोपीय देशों में शूट किया गया ‘बवाल’ एक दिलचस्प कहानी, ड्रामेटिक सीन और वरुण और जाह्नवी के बीच शानदार केमिस्ट्री वाली फिल्म है। प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर से मुझे विश्वास है कि हम भारत और विदेशों में ‘बवाल’ को दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। हमने बहुत उत्साह और समर्पण से इस फिल्म को बनाया है और अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

सजिद नडियाडवाला इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित हैं वो कहते हैं-‘बवाल’ मेरे लिए एक बहुत खास फिल्म है और यह मेरी सबसे एम्बिशयस प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे बनाने में मुझे बहुत खुशी मिली है। इस फिल्म का निर्देशन मेरे पसंदीदा निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है और वरुण और जाह्नवी ने इस फिल्म में पहली बार काम किया है।

मुझे ‘बवाल’ पर गर्व है और मैं खुश हूं कि इसका वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर जुलाई में हो रहा है। मुझे इस बात का उत्साह है कि यह फिल्म सीमाओं को तोड़कर 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ दर्शकों के पास पहुंचेगी। यह कहानी एक वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए पूरी तरह से योग्य है, और मैं खुश हूं कि मैंने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर इसकी प्रीमियर की घोषणा की है जो एक बेहतरीन वैश्विक पहुंच रखता है।

प्राइम वीडियो के अधीनस्थ कार्यरत भारत के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीश मेंघानी ने ‘बवाल’ उत्कृष्ट मेकिंग की चर्चा करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हम देश के चर्चित फिल्मकार नितेश तिवारी की प्रेम भरी फिल्म ‘बवाल’ को वर्ल्डवाइड रिलीज के साथ 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के दर्शकों के पास ले जाने का मौका मिला है। यह पहली फिल्म होगी जो ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ की तरफ से प्राइम वीडियो पर वैश्विक रूप से प्रीमियर हो रही है। हम इस विशेष फिल्म के लिए ‘साजिद’ का धन्यवाद करते हैं।

‘बवाल’ एक शानदार कहानी है जिसमें वैश्विक आकर्षण है और वरुण और जाह्नवी के खूबसूरत अभिनय से सजा है। इस भारतीय कहानी को यूरोप के माध्यम से यात्रा कराने का कमाल का मौका है। हमारा विश्वास है कि यह फिल्म जो भारतीय मूल में है, लेकिन वैश्विक आकर्षण रखती है, इसे सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों तक पहुंचने का हक है। हम प्राइम वीडियो के दर्शकों को इस सुंदर फिल्म का आनंद देने के लिए बेताब हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img