- पति को लिया हिरासत में मुकदमा दर्ज
- तीन वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ति सराय में पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पति के थप्पड़ मारने से पत्नी नीचे गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चांदपुर क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ति सराय निवासी अमित का मिथलेस उम्र 36 वर्ष का तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सोमवार रात दोनों में कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर अमित ने मिथलेस को थप्पड़ मार दिया। जिससे वह नीचे फर्श पर गिर गई और घायल हो गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और हगांमा शुरू कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिथलेश के भाई शेर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया। आरोपित पति से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

