Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सोती रही पुलिस टांसफार्मर ले उडे चोर

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: त्यौहारों में आवाजाही में सोमवार देर रात चोरों ने मुख्य मार्ग स्थित 250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इसके चलते कई मौहल्लों की आबादी अंधेरे में डूब गई। सुबह मौके विधुत ट्रांसफार्मर कवर पडा देखा तो लोगों को घटना की जानकारी लगी तो लोगों ने विधुत विभाग को मामले से अवगत कराया।

19 7

कस्बें के भीमनगर में विधुत अपुर्ति सुचारू करने के लिए हस्तिनापुर मवाना मार्ग पर डिफेसंन कालोनी के समीप 250 केवी का विधुत ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे भीमनगर सहित कस्बें के कई मौहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की रात करीब 11 बजे चोरों ने चलती हाई विधुत लाइन की तार काट दी।

इसके बाद चोरों ने ट्रॉसफार्मर का तेल, कॉपर और अन्य सामान निकाल लिया। सामान निकालने के बाद ट्रांसफार्मर का कवर वहीं छोड़कर फरार हो गए, जबकि यह ट्रांसफार्मर जाल के अंदर लगा था। विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी होने से कस्बें के मौहल्लों के पूरी रात ग्रामीण अंधेरे में रहे।

मंगलवार सुबह जब रहागीरों ने ट्रांसफार्मर का कवर पड़ा देखा तो इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत थाना से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साल पूर्व हुआ था ट्रांसफार्मर चोरी  विधुत विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की माने तो लगभग एक साल पूर्व भी चोरों ने उक्त जगह पर लगे ट्रांसफार्मर पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। जिसका आज तक खुलास नही हो सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img