Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जीएसटी बैठक से पहले सीएम केजरीवाल ने किया विरोध, कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मगंलवार को जीएसटी काउंसिल यानि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।

वहीं, बैठक से पहले राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीएसटी नेटवर्क को धन शोधन रोकथाम कानून यानि पीएमएलए के दायरे में लाने का विरोध किया है। दरअसल, सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अब केंद्र सरकार जब चाहे किसी भी व्यापारी को जेल में डाल देगी।

बता दें कि, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘व्यापारियों का एक बहुत बड़ा हिस्सा जीएसटी नहीं देता। कुछ मजबूरी में, कुछ जानबूझकर। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले जीएसटी को भी ईडी में शामिल कर दिया। यानी अब अगर कोई व्यापारी जीएसटी नहीं देता तो ईडी उसे सीधे गिरफ्तार करेगी और बेल भी नहीं मिलेगी।

जीएसटी प्रणाली इतनी जटिल है कि जो लोग पूरा जीएसटी भी दे रहे हैं, उन्हें भी किसी प्रावधान में फंसाकर जेल में डाला जा सकता है। यानी देश के किसी भी व्यापारी को केंद्र सरकार जब चाहे जेल भेज देगी। ये बेहद ख़तरनाक है।

वहीं, केजरीवाल ने आगे कहा कि व्यापारी व्यापार करने की बजाय अपने को बस ईडी से बचाता फिरेगा। देश के छोटे छोटे व्यापारी भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। कोई व्यापारी नहीं बचेगा। ये देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद ख़तरनाक है।

आज जीएसटी काउंसिल की मीटिंग है। मैं उम्मीद करता हूँ, सब लोग इसके ख़िलाफ़ बोलेंगे। केंद्र सरकार इसे तुरंत वापिस ले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img