- परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ लॉ की बीएएलएलबी की छात्रा मेघा सिघंल ने इस वर्ष बीएएलएलबी की विश्वविद्यालय परीक्षा मे 71 अंक प्राप्त कर विवेक कॉलेज आॅफ लॉ के लिए लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपना और अपने परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
मीरापुर निवासी मनोज सिघंल की होनहार पुत्री मेघा सिघंल का सपना न्यायिक अधिकारी अथवा प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज सेवा करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव चौधरी ने बताया कि मेघा सिघंल पढाई के साथ-साथ वाद विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में भी हमेशा आगे रही।
चैयरमेन अमित गोयल ने विधि विभाग को बधाई देते हुए कहा कि छात्र/छात्राओं का न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाओं में चयन और लगातार दूसरे वर्ष यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल जीतना यह प्रदर्शित करता है कि विधि विभाग अपने स्थापित उददेश्यों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।
सचिव दीपक मित्तल ने प्रैक्टिकल ट्रैनिंग और इर्न्टनशिप को छात्रों के लिये लाभप्रद बताते हुए कहा कि मेघा सिघंल की यह सफलता निश्चित रुप से दूसरे छात्र/छात्राओं के लिये पे्ररणा साबित होगी। मेघा सिघंल ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आर्शीवाद और अपने शिक्षकों की मेहनत को देते हुए कहा कि विवेक कॉलेज आॅफ लॉ का शैक्षिक वातावरण मे छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।
विभागाध्यक्ष डा. पुष्पा जोशी प्रवक्तागण डा. अरविन्द, डा. नीलम शर्मा, विपिन कुमार, आंचल निर्वान, हिमाद्री शर्मा, अंकित कुमार, प्रशान्त कुमार दीक्षित, योगेश चन्द्र गुप्ता, अंकित शर्मा, डा. हितेश शर्मा ने मेघा सिघंल को इस अवसर पर वधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

