Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

बदायूं में गिरी हाईटेंशन लाइन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

बदायूं: जिले के बिसौली में एक हादसे के दौरान अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन गिरने से महिला, उसके बेटा-बेटी की मौत हो गई। जबकि पति समेत परिवार के अन्य तीन सदस्य झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि बीती रात भीषण गर्मी के कारण बिसौली कस्बा निवासी साजिद का परिवार घर के सामने सीसी रोड पर चारपाई रखकर सो रहा था।

बताया जा गया है कि अचानक बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से साजिद का 25 वर्षीय बेटा अल्लू, 22 वर्षीय बेटी निक्की और 55 वर्षीय पत्नी इशरत की मौत हो गई है।

हादसे में साजिद, उनका भाई 50 वर्षीय असलम और साजिद का धेवता 12 वर्षीय आनिव बुरी तरह से झुलस गए हैं। मोहल्ले के कुछ लोग 500 मीटर दूर विद्युत उपकेंद्र दौड़ कर गए, तब उन्होंने विद्युत आपूर्ति बंद कराई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img