Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हिंडन नदी में नहाने गए युवकों में से एक डूबा, तलाश जारी

  • चिरचिटा में हिंडन नदी में नहाने गए थे तीन युवक

  • एक युवक हिंडन नदी में डूबा, पुलिस, गोताखोर कर रहे तलाश

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: चिरचिटा गांव में नदी में नहाने गए तीन युवको में से एक युवक नदी के तेज बहाव में डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण भी तलाश में जुटे। बाद में पुलिस, गोताखोरों ने यहां युवक की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात्रि तक युवक की तलाश जारी थी।

शनिवार शाम को चिरचिटा गांव का रहने वाला युवक संजय उर्फ कल्लू पुत्र ओमबीर कश्यप अपने दोस्तों के साथ हिंडन नदी में नहाने गया। जैसे ही वह नदी में नहा रहा था तभी युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।

72 e1690048419506

युवकों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। युवकों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और युवक की तलाश की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पंहुची। सीओ विजय चौधरी मय फोर्स पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। देर रात्रि तक युवक की तलाश जारी रही।

हिंडन नदी में डूबे युवक संजय उर्फ कल्लू के पिता का आठ साल पहले केंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। युवक संजय मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था। युवक के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और हिंडन के किनारे भारी संख्या में ग्रामीण भी रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img