Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

उत्पीड़न के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना

  • किसान यूनियन ने किसानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: किसान यूनियन ने विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसानों का उत्पीड़न बंद न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बुधवार को किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में किसानों ने खेडीकरमू स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिसके चलते किसानों को विद्युत चोरी के नाम पर ठगा जा रहा है। आए दिन मीटर में खराबी एवं कनेक्शन काटकर किसानों से अवैध वसूली की जाती है।

विरोध करने पर किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कर उन पर दबाव बनाया जाता है। टयूबवैल कनेक्शन के नाम पर भी किसानों से सुविधा शुल्क वसूला जाता है। वक्ताओं ने किसानों का उत्पीड़न बंद होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन, सईद, सुलेमान टीनू जावला, बीरसैन, अरविन्द कुमार, हाशिम, रविन्द्र कुमार, मनोज पंवार, जयपाल सिंह, अमित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, असलम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img