Sunday, July 5, 2026
- Advertisement -

बोर्ड बैठक में खूब हंगामा के बीच प्रस्ताव पर लगी मुहर

  • डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन ठेके को लेकर हुआ हंगामा
  • ठेके में भरष्टचार और चेयरमैन पर शह देने के आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: छह महीने बाद हुई नगर पालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक में कुछ सभासदों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डोर टू डोर कूडा कलेक्शन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही चेयरमैन पर आंखे मूंदकर भरष्टाचार को शह देने के आरोप लगाए। हंगामे के बीच कूडा कलेक्शन ठेका पुन: छोड़े जाने समेत अन्य प्रस्तावों को पास कर दिया।

डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन नगर पालिका परिषद शामली के लिए सिर दर्द बना हुआ है। कुछ सभासद इस ठेके को लेकर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते आ रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने कमिश्नर को भी शिकायत की है जिसमें जांच भी चल रही है।

बुधवार को शामली नगर पालिका के सभागार में दोपहर तीन बजे चेयरमैन अंजना बंसल की अध्यक्षता और ईओ सुरेंद्र सिंह के संचालन में बोर्ड बैठक शुरू हुई। लॉकडाउन में चार मई को कोरोना से निबटने को हुई बैठक के छह माह बाद यह बैठक हुई थी। जिसमें शहर के विकास कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होनी थी। लेकिन एजेंडे में दिए गए डोर टू डोर कूडा कलेक्शन को लेकर बैठक में हंगामा हो गया।

44 7

सभासद पति अमित विश्वकर्मा ने कूडा कलेक्शन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए साथ ही चेयरमैन पर आंखे मूदकर शह देने का भी आरोप लगाया। सभासद अनिल उपाध्याय समेत कई सभासदों ने उनका समर्थन करते हुए हंगामा किया। हंगामें के बीच प्रस्तावों को पास कर दिया गया।

बैठक में चेयरमैन अंजना बंसल, ईओ सुरेंद्र सिंह, सभासद रीटा देवी, सपन मोहन मित्तल, गुलजार उर्फ तीतर, राजीव कुमार, सायरा बानो, महेश धीमान, रीना देवी, राजीव निर्वाल, प्रवेन्द्र निर्वाल, लोकेश सैनी, आस मोहम्मद, साहिदा मंसूरी, अनिल उपाध्याय, हाजी खालिद, राशीदा, सविता, किरण देवी, संजीव कुमार, आशुतोष पंवार, निशि रानी, विनोद कुमार, मालिनी गर्ग, नामित सभासद कंवरवीर कांबोज, शशी अरोरा, डा. अमित चौधरी, सुरेशचंद आचार्य आदि मौजूद रहे।

45 7

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन कार्य का ठेका पुन: छोड़ा जाना सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका के लेखा विभाग में दोहरी लेखा प्रणाली का कार्य सीए द्वारा सम्पन्न कराया जाना, स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्तावों प्रत्येक कर समाहर्ताओ को एक-एक साइकिल दिलवाया जाना, चतुर्थ श्रेणी स्थाई कर्मचारियों को वर्दी दिए जाने, पालिका कर्मचारियों के वाहन पार्किंग हेतु टिनशेड निर्माण, पालिका कार्यालय के द्वितीय तल पर शौचालय निर्माण, यूनियन कक्ष में 10 कुर्सी की आपूर्ति कराया जाना के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Home Guard भर्ती: DV और PST के एडमिट कार्ड जारी, 13 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति...

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर...
spot_imgspot_img