Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सोमवार व्रत के दिन ट्राई करें इस फलाहार रेसिपी को, खाने में है बेस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। श्रावण माह में इस बार आठ सोमवार हैं। अब एक ही चीज हर सोमवार को खाऐंगे तो जाहिर सी बात है बोर हो जाएंगे। आज हम श्रावण माह के तीसरे सोमवार व्रत के दिन आपको बताएंगे एक ऐसी डिश जिसको खाकर आप खुश हो जाएंगे और उंगलिया चाटते रहेंगे।

32 8

दोस्तों जलेबी तो सबकी फेवरेट होती है। लेकिन क्या आपने कभी फलाहारी जलेबी खाई है। अगर नहीं तो चिंता की क्या बात, जब हम हैं आपके सा​थ। बिना देर किए आ​इए बनाते हैं इस स्वीट एंड टेस्टी फलाहारी जलेबी को…

33 7

जरूरी सामग्री

  • आलू- 250 ग्राम

  • अरारोट- 50 ग्राम

  • चीनी- 250 ग्राम

  • केसर- 1 चुटकी

  • घी- तलने के लिए

बनाते है इस फलाहारी जलेबी को..

34 11

  • आप सबसे पहले चीनी में पानी व केसर डालकर को अच्छी तरह मिक्स करके चाशनी बना लें। अब कुछ आलू को उबालकर उसके छिलके उतार लें और फिर इसे मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें अरारोट मिक्स करके उसे भी ब्लैंड कर लें।

  • बाउल में थोड़ा-सा दूध और ब्लैंड किए हुए आलू मिलाकर जलेबी का गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद पैन में घी गर्म करें। अब तैयार घोल को कपड़े या पॉलिथीन में भरकर छोटा-सा छेद करें।

35 10

  • अब जलेबी को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह फ्राई करें। इसके बाद इसे चाशनी में डालें। लीजिए तैयार है आपकी गर्मा-गर्म फलाहारी जलेबी अब आप इसे भोलेनाथ को भोग लगाकर मजे से खाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img