जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: घर में सो रहे किसान की देर रात्रि धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है,हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
थाना क्षेत्र के गांव दुधाहेड़ी निवासी करीब 46 वर्षीय पंकज पुत्र राजवीर हर रोज की तरह अपना काम निपटा कर सोमवार रात्रि अपने घर में सो रहा था। मंगलवार सुबह परिजनों ने उठकर देखा तो चारपाई पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर किसी हथियार से वार किए गए थे।
हर बिंदु पर जांच पड़ताल की गई


