Home Uttar Pradesh News Shamli वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाकर मत का प्रयोग करें

वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाकर मत का प्रयोग करें

0
वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाकर मत का प्रयोग करें

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में आगामी एक जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुधवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में मतदाता पंजीकरण केन्द्र का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर किया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में शहर के सत्यनारायण शिशु मंदिर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज, विजय सिंह पथिक पीजी कॉलेज कैराना, कांधला कॉलेज, वीवी पीजी कॉलेज शामली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि नए वोटर अपना रजिस्ट्रेशन कराए और मत का अधिकार प्राप्त करें। वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाए और अपना पहचान पत्र प्राप्त करें। उन्होंने राईट टू वोट का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम सदर संदीप कुमार, कॉलेज प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन, प्राचार्य डा़ मंजू मगन, भूपेंद्र कुमुर, नीरज कुमार, डा़ छवि, डा़ बबली, स्वीप कोर्डिनेटर डा़ अजय बाबू शर्मा, डा़ नीना छोकरा, प्रताप सरोहा, नारायण सिंह, जयविन्द्र तोमर, पूजा राय, कपिल कुमार गर्ग, अनुज कुमार, विक्की कुमार, अरविंद कुमार, पंकज जैन, विनय कुमार जैन, संजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।