Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

घर से लापता गार्ड का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

जनवाणी सवांददाता |

जानी खुर्द: मंगलवार की सुबह पांचली खुर्द गांव से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव नंगला रजवाहे के किनारे ज्वार के खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने शव पर चोट जैसे निशान मिलने से हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

घटना के मद्देनजर फोरेंसिक टीम ने शव व घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पांचली खुर्द निवासी अविवाहित 40 वर्षीय कविंदर पुत्र जगत सिंह सुभारती में गार्ड की नौकरी करता था सोमवार की सुबह घर से सुभारती गार्ड की नौकरी पर जाने के लिए कहकर निकला था,लेकिन वह न तो सुभारती पहुच न ही देर शाम तक घर पहुंचा। परिवारों ने उसे काफी तलाश किया।

आज सुबह ग्राम प्रधान धर्मेंद्र अपने पिता स्वर्गीय बाबूराम की समाधि पर दर्शन व साफ सफाई के लिये पहूंचे।प्रधान धर्मेंद्र ने देखा समाधि के पीछे ज्वार के खेत में कविंदर का शव पड़ा है। प्रधान धर्मेंद्र ने शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों व थाना पुलिस को दी।

सूचना पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने देखा कि शव के चेहरे पर कुछ चोट जैसे भी निशान है। घटना की सूचना जनपद के अलाअधिकारियों व फॉरेंसिक टीम को भी दी गई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव व घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका के चलते अज्ञात हत्यारे के खिलाफ थाना पुलिस में तैयारी दी है। थाना प्रभारी प्रजन्त त्यागी ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था,वह सोमवार की सुबह से ही शराब पी रहा था।गर्मी व ज्यादा समय बीत जाने के कारण शरीर का रंग बदल जाता है,जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img