Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

पुलिस को अंदेशा, परिचित थे बदमाश

  • एक घंटा रहे बदमाश, सीधे बेडरूम में घुसे, पत्नी को हाथ में मारी गोली, सुबह 7.23 पर घुसे बदमाश
  • हत्या और लूट के बाद 8.20 पर निकले, यक्ष प्रश्न-आखिर इतनी देर बदमाशों ने क्या लूटपाट की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्पोर्ट्स कारोबारी डी के जैन की हत्या और लाखों की लूट करने वाले बदमाश करीब एक घंटे तक घर के अंदर रहे। बदमाशों ने कितनी नगदी और आभूषण लूटे अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि ब्रहमपुरी थाने में दर्ज रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया है। बदमाश सुबह 7.23 पर घर में घुसे और 8.20 से थोड़ा पहले वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन पहले कोल्हू के उपकरण बनाते थे लेकिन बाद में उन्होंने डम्बल बनाने का काम शुरु कर दिया था। ब्रहमपुरी चौपले के पास उनकी आलीशान कोठी है। गुरुवार की सुबह 7.23 मिनट पर उस वक्त दो बदमाश घर में घुसे जब बड़ा बेटा नवीन अपनी पत्नी को लेकर बेटे को छोड़ने सैंट मेरी एकेडमी छोड़ने गए थे। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले छोटे बेटे अभिषेक जैन और पोती आशिका को कमरे में बंद कर दिया।

18 11

इसके बाद बदमाश डी के जैन के कमरे में घुसे और तिजोरी और आलमारी खोलने को कहा। इसको लेकर डी के जैन की बदमाशों से बहस हो गई और एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाथरुम से पत्नी अंजू जैन निकल कर आने लगी तो बदमाशों ने उनको भी गोली मार दी जिससे वो वहीं गिर पड़ी। इसके बाद बदमाशों ने नगदी और आभूषण बैग में भरने शुरु कर दिये। लूटपाट करने के दौरान मृतक की पोती कमरे से बाहर आई तो बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांधकर फिर कमरे में डाल दिया।

बदमाश करीब एक घंटे वारदात करते रहे और उनको न तो पुलिस को खौफ था और न ही आसपास के किसी के आने का डर रहा होगा। बदमाशों के जाने के बाद पोती ने फोन करके अपने पापा नवीन जैन को कहा जल्दी घर आओ बदमाशों ने बाबा और दादी को गोली मार दी है। नवीन के घर आते ही घर में लोगों का आना जाना लग गया। थोड़ी देर में लूट की सूचना मिलते ही आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की।

17 9

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी की हत्या करने के बाद घर में रखे सारे जेवरात और नगदी लूटी है। हालांकि मृतक के बेटे नवीन जैन की तरफ से बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यापारी के घर से बदमाशों को लाखों के जेवर और नगदी हाथ लगी है।

पांच टीमें लगी

एसएसपी ने लूट और हत्या के खुलासे के लिये क्राइम ब्रांच और एसओजी की दो दो टीमें और एक थाने की टीम लगाई है। पुलिस को आसपास के सारे सीसी कैमरे खंगालने को कहा गया है।

दूध विक्रेता की पिटाई की बात

मृतक डीके जैन के परिवार की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसको जानकारी मिली है कि बदमाशों ने दूध देने आये युवक की भी पिटाई कर दी थी ताकि वो किसी को बदमाशों के बारे में न बताये। हालांकि इस बात की पुष्टि नही हो पाई कि दूध सप्लाई करने वाले को पीटा गया कि नहीं।

हैरानी, किसी ने देखा नहीं

जिस जगह पर डी के जैन की कोठी है वहां हमेशा चहल पहल रहती है। ब्रहमपुरी चौपले से पत्थरवालान की तरफ जाने या फिर कबाड़ी बाजार हो या भूमिया के पुल की तरफ जाने वाले अनगिनत वाहन निकलते रहते हैं। इसके बावजूद किसी ने भी बदमाशों को मुंह में कपड़ा बांधकर बैगों को लादकर जाते हुए नहीं देखा।

लूट की वारदातों से पहले भी दहल चुकी क्रांतिधरा

  • बेगमपुल रोड पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की लूट
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल से दो बाइक सवारों ने पचास हजार रुपए लूट ली।
  • फिल्मिस्तान के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सुजुकी शोरूम के मालिक से साढ़े आठ लाख रुपये लूटे।
  • मोदीपुरम हाइवे स्थित सिवाया गांव में बदमाशों ने घर में घुस कर लाखों रुपये आभूषण व नकदी लूटी।
  • कंकरखेड़ा के जिटौली गांव के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति से हजारों की नकदी व आभूषण लूटे।
  • रोहटा रोड पर जैनपुर भट्ठा के पास कार सवार चार बदमाशों ने पशु व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे।
  • सदर बाजार स्थित जैन मंडप में दुल्हन और उसकी मां को बेहोश कर बदमाशों ने पांच लाख के गहने लूटे।
  • कोल्हू व्यापारी के घर धावा बोल कर दो लाख नगद और लाखों के जेवरात लूटे।
  • सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव में परिवारों को बंधक बनाकर एक लाख रुपये से ज्यादा नकदी और जेवरात लूटे।
  • वेद व्यासपुरी में बदमाशों ने दिनदहाड़े किराएदार को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखे पचास लाख लूटे।
  • दौराला-सरधना मार्ग पर स्थित कपड़ा व्यापारी से बदमाशों ने लाखों के आभूषण, कीमती कपड़ा व नकदी लूटी
  • बागपत चौराहे पर रोडवेज बस में मोबाइल कंपनी के मैनेजर का बैग लूट लिया गया।
  • लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में डेयरी संचालक के घर लाखों की नकदी और जेवरात लूटे।
  • पल्लवपुरम फेज वन में बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट
  • तारापुरी निवासी दो सब्जी व्यापारियों को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लाखों रुपये लूटे।
  • कंकरखेड़ा में दुकान में घुसकर सर्राफ को गोली मार दी और तिजोरी में रखे लाखों के जेवर लूटकर ले गए।
  • रुड़की रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू के सामने कार सवार बदमाशों ने सूत कारोबारी से ईको स्पोर्ट्स कार लूट ली।
  • मेरठ-करनाल हाईवे पर पशु व्यापारी से सेंट्रो सवार बदमाशों ने 9 लाख की नगदी व मोबाइल लूटा।
  • भैंसाली बस अड्डे के समीप पशु व्यापारी से लगभग आठ लाख की लूट।
  • माधवपुरम में गनप्वाइंट पर लेकर लाखों की नकदी और ढाई किलो चांदी लूट ली।
  • जहरखुरानी गिरोह ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मुजफ्फरनगर के पशु व्यापारी से आठ लाख रुपये लूट लिए।
  • लिसाड़ी गेट के बुनकर नगर में लाखों की डकैती।
  • दौराला थाने के पास पांच बदमाशों ने साढ़े चार लाख के स्क्रैप से भरा ट्रक लूट लिया।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img