Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

आईपीएस अशोक कुमार बने प्रदेश के नए डीजीपी, 30 को संभालेंगे कार्यभार

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।उनके रिटायरमेंट के दिन ही 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

वे अभी 2023 तक डीजीपी के पद पर रहेंगे। अशोक कुमार शुरुआती दौर में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहते हुए उनके द्वारा कई बार अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जिसमें 20 से अधिक बड़े अपराधी विभिन्न स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। आईपीएस अशोक कुमार के द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अपराधियों का नेटवर्क तोड़ने के लिए भी समय-समय पर अभियान चलाए गए।

जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली जो अपराधी उत्तर प्रदेश में घटना कर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आकर छिप जाते थे और फिर यहां पर घटना करने के बाद वह फिर से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रांतों को लौट जाते थे। उनके ठिकाने आईपीएस अशोक कुमार के मजबूत नेटवर्क से ध्वस्त हुए। आईपीएस अशोक कुमार के द्वारा कुख्यात अपराधियों का प्रॉपर्टी जुड़ाव भी कई बार तोड़ा गया। अभी भी उनकी निगाह ऐसे अपराधियों पर है जो कि विवादित संपत्तियों को औने पौने दामों में खरीद कर उस पर कब्जा करते हैं । इसके लिए वह एक बड़े अभियान की तैयारी में भी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img