Saturday, September 19, 2026
- Advertisement -

कॉलेजों में प्रवेश को दूसरी मेरिट जारी

  • 18 तक होंगे प्रवेश, दूसरी मेरिट से प्रवेश पूरे होने पर विश्वविद्यालय की ओर से जारी की जाएगी ओपन मेरिट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार देर शाम स्नातक में प्रवेश के लिए कॉलेज को दूसरी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अब 16 से 18 अगस्त (तीन दिन) तक प्रवेश लेंगे। इसके बाद ओपन मेरिट के आधार पर कॉलेजों में प्रवेश होंगे।

विवि प्रशासन की तरफ से जारी शैक्षणिक कलेंडर के अनुसार एक अगस्त से विवि परिसर के पाठ्यक्रमों और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होनी थी, जो अभी तक शुरू नहीं हुई है। हालांकि विवि प्रशासन ने 21 जुलाई को कटआॅफ जारी करना तय किया था, मगर नहीं हो सकी। 23 जुलाई को सिर्फ विवि परिसर की कटआॅफ जारी हुई।

मगर तकनीकी खामी होने की वजह से 24 जुलाई को वापस लेनी पड़ी। इसके बाद 26 जुलाई को विवि की पहली कटआॅफ जारी हुई मगर कॉलेजों की एक अगस्त को जारी हो सकी। विवि परिसर की दूसरी कटआॅफ के बाद ओपन मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया हो चुकी है और कॉलेजों की दूसरी कटआॅफ सोमवार देर शाम जारी की गई है।

कटआॅफ जारी होने के बाद छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बीए एलएलबी पांच वर्षीय, बीकॉम-एलएलबी पांच वर्षीय, बीपीईएस, एससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों को छोड़कर बीए, बीएससी, बीकॉम आदि पाठ्यक्रमों की दूसरी कटआॅफ जारी कर दी है। दूसरी कटआॅफ में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 16 से 18 अगस्त तक कॉलेजं में प्रवेश ले सकेंगे।

कॉलेजों द्वारा विवि प्रवेश पोर्टल पर 18 अगस्त को प्रवेशित छात्र-छात्राओं को कंफर्म करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से अपना पंजीकरण फॉर्म एवं आॅफर लेटर डाउनलोड करें। पंजीकरण फॉर्म एवं आॅफर लेटर के साथ शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण, मूल निवास, आधार आदि की स्व-प्रमाणित छाया प्रति और मूल प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज पहुंचे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

चुनाव आयोग का अंतरिम फैसला, ममता गुट और बागी गुट को मिले नए चुनाव चिह्न

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस...

Yoga Tips: घंटों मोबाइल देखने से गर्दन में रहता है दर्द? 5 आसान योगासन देंगे राहत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

बच्चों के पासपोर्ट पर नया नियम लागू, जानें वैधता से लेकर शुल्क तक क्या बदला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img