Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी & डी परीक्षा- 2023 हेतु अधिसूचना जारी की है। एसएससी द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के तहत 1207 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2023 हेतु स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in के माध्यम से 23 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को): अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 27 वर्ष (स्टेनोग्राफर ग्रेड D के लिए ) और 30 वर्ष (स्टेनोग्राफर ग्रेड C के लिए ) होना चाहिए।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन मुख्यता कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी शाखा में चालान या नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार फॉर्म भर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...
spot_imgspot_img