जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक केंटर ने पीछे से अपने आगे चल रहे दूसरे केंटर में टक्कर मार दी। जिससे आगे चल रहे केंटर का चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती घायल केंटर चालक के अनुसार वह जनपद बलिया का रहने वाला है और उसका नाम कैलाशी है। शुक्रवार को देर शाम वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सहारनपुर की तरफ केंटर लेकर जा रहा था। जब वह हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे दूसरे केंटर ने उसके केंटर में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त केंटरों को सड़क से किनारे कराया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

