- श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्री जैन कन्या इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात जागरूकता एवं स्लोगन निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को अतिथियों के द्वारा पुस्कृत किया गया। शनिवार को शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशन एसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत, एआरटीओ मुंशीलाल, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह एवं प्रधानाचार्या रूचिता ढाका ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
एडिशन एसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात के नियमों का पालन करें। ओवर स्पीड से वाहन न चलाये। सावधानी हटने पर ही दुर्घटनाएं होती है। विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, जीआईसी कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक, यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने सड़क सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए और यातायात के नियमों का पालन करने का आहवान किया।
एआरटीओ मुंशीलाल ने यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं से आह्वान किया कि यातायात के नियमों का स्वयं पालन करें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने छात्राओं को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार जैन, अध्यक्ष दीपक जैन, प्रधानाचार्या रूचिता ढाका, रूमा गर्ग, बीना आदि उपस्थित रहे।

