- पुलिस का रास्ता रोक पुलिस की जीप से आरोपी को छुड़ाने का किया प्रयास
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: थाना क्षेत्र के बावली गांव में मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बाइक चोर को उसके घर पकड़ने गई पुलिस को घेर लिया। पुलिस पर परिजनों व पड़ोसियों ने पथराव किया। पुलिस आरोपी को लेकर हाइवे से चली तो हाइवे पर जाम लगाकर लोगों ने पुलिस की जीप से आरोपी को खींचने का प्रयास किया। बड़ौत से मदद के लिए गई पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को भगाया।
बड़ौत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बावली गांव निवासी मनोज कश्यप के पास चेरी की बाइक हैं। वह इन्हें खरीदने-बेचने का काम करता है। बड़ौत एसएचओ अजय शर्मा पुलिस बल के साथ बावली गांव में मनोज के घर पहुंचे। वहां उससे पूछताछ की। उसके घर खड़ी आधा दर्जन बाइक के संबंध में पुलिस ने उससे पूछा तो उसने बाइक खुद की बताते खरीदना बताया।
पुलिस ने उसे पूछताछ करने के लिए जीप में बैठा लिया। वहां लोगों ने हंगामा किया। किसी तरह पुलिस मनोज को लेकर सड़क पर चलने लगी। पीछे से आए परिजनों व ग्रामीणों ने बावली मोड़ के पास बावली में पुलिस को घेर लिया। उन्होंने मनोज को पुलिस की जीप से खींचने का प्रयास किया। पुलिस वहां से उसे लेकर चलने की तैयारी की। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर बड़ौत थाने से भारी संख्या में गई।

पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को भगाया। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया। इस संबंध में बड़ौत एसएचओ ने बताया कि मनोज के पास से कई बाइक मिली है। संभवत वे चोरी की होंगी।सभी को कब्जे में कर थाने में जमा किया गया। इनकी जांच कराई जा रही है। पुलिस के दुर्व्यवहार करने वाले लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

