- कांधला सीएचसी का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्थानीय राजकीय अस्पताल का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण से केंद्र पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएमओ ने सीएचसी पर उपचार कराने आए मरीजों से बातचीत करते हुए उनसे समय पर दवा मिलने या न मिलने की जानकारी ली।
रविवार को कस्बे के राजकीय अस्पताल का सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने जच्चा-बच्चा वार्ड, दवाई स्टोर, अभिलेखों सहित ओपीडी में आने वाले मरीजों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के व्यवहार सहित उपचार कराने के लिए आए मरीजों से दवाई समय पर मिलने की भी जानकारी ली।
उन्होंने राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रामबीर सिंह को जच्चा-बच्चा महिलाओं मिलने वाली जेएसवाई योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि के 1450 रुपये तथा मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत मिलने वाली पांच हजार रुपये की सहायता राशि का भुगतान समय से कराए जाने के निर्देश दिए।
साथ ही, अस्पताल में साफ-सफाई पर अधिक ध्यान की हिदायत देने और घर-घर जाकर कस्बे और देहात क्षेत्र के लोगों के ज्यादा से ज्यादा कोरोना सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। सीएमओ के जाने के बाद अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

