Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

एमडी ने फोन घुमाकर किया बिजली बिल जमा करने का तकाजा

  • प्रबंध निदेशक चैत्रा वी. ने किया उपभोक्ता अनुभव और राजस्व संग्रह बेहतर बनाने के लिए फोन घुमाओ अभियान का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी. ने शुक्रवार को डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में उपभोक्ता अनुभव और बिजली बिलों से मासिक राजस्व संग्रह बेहतर बनाने के लिए फोन घुमाओ अभियान का शुभारंभ किया। प्रबंध निदेशक ने स्वयं बकायेदार उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर फोन लगाया और उपभोक्ता से बकाया जमा करने का अनुरोध किया। अभियान के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. अध्यक्ष के स्तर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पीवीवीएनएल में शुक्रवार एक सितम्बर से लेकर 30 तक लगातार बकायेदार उपभोक्ताओं को उनके फोन पर बिल जमा करने के लिए कॉल किया जाएगा।

एक माह तक आयोजित फोन घुमाओ अभियान को लेकर प्रबंध निदेशक चैत्रा वी. ने प्रेस-वार्ता करते हुए जानकारी दी कि डिस्कॉम ने अपने उपभोक्ता अनुभव और राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने के लिए पूरे प्रदेश में शुक्रवार से फोन घुमाओ अभियान प्रारंभ किया गया है। बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के लिए फोन करके जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान की शुरुआत से डिस्कॉम को अपने राजस्व में सुधार करने का लाभ प्राप्त होगा। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि नियमित भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर, राजस्व बकाया जमा करने करने का अनुरोध किया जाएगा।

08 1

यदि उन्हें बिल सम्बन्धी कोई समस्या है तो उसका अविलम्ब निराकरण किया जाएगा। अभियान के तहत, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से प्रत्येक चिन्हित बकायेदार उपभोक्ता को फोन करके उन्हें बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गलत होगा, तो उसको भी सही करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सामान्य तौर पर उपभोक्ताओं से मोबाइल फोन के माध्यम से प्रात: 10 बजे से पूर्व अथवा शाम पांच बजे के बाद बात की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

प्रेस-कांफ्रेंस में एसके पुरवार निदेशक (कार्मिक एवं प्रब.), धीरज सिन्हा मुख्य अभियन्ता (वाणिज्य), मिथिलेश कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता एवं स्टॉफ आफिसर, जेके गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता, राहुल नन्दा अधीक्षण अभियन्ता, विनोद कुमार अधीक्षण अभियन्ता (रेड्स), धीरेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता, अजय कुमार अधिशासी अभियन्ता, वितरण क्षेत्रों के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता और अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img