Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं का रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वानपर जनपद के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। शनिवार को अधिवक्ताओं ने जनपद की तीनों तहसील मुख्यालयों पर हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदर्शन करते हुए रजिस्ट्री कार्यों पर धरना दिया।

इस दौरान शामली तहसील में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार तथा बार एसोसिएशन कैराना में अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र प्रसाद व महासचिव आलोक चौहान और बार संघ ऊन में बार अध्यक्ष तथा महासचिव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाए जाने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए अधिवक्ता पिछले 60 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी 8 करोड़ है। साथ ही, उनको न्याय के लिए प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट में 800 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जबकि पाकिस्तान स्थित लाहौर भी प्रयागराज से कम दूरी पर है।

धरना प्रदर्शन करने वालों में विजेंद्र कुमार एडवोकेट, मुकेश कुमार गर्ग, योगेश शर्मा, देवेंद्र सैनी रवि चौधरी, सन्नी गर्ग, रूपा, सविता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img