Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार संघ और राज्यों पर हमला: राहुल गांधी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इस अभियान को संघ और सभी राज्यों पर हमला बताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “भारत, राज्यों का एक संघ है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।”

बता दें कि केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर एक समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बनाया गया है। दरअसल, ‘एक देश एक चुनाव’ एक प्रस्ताव है जिसमें लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने का सुझाव दिया गया है। इसका मतलब है कि चुनाव पूरे देश में एक ही चरण में होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img