Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिले 27 करोड़

  • कैंट बोर्ड की अहम बैठक में उठे कई मुद्दे, तीन ठेकों के लिए स्वीकृति की लगी मुहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड की सोमवार को अहम बैठक हुई। आंदोलित आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन तथा लखनऊ की फर्म को सिक्योरिटी सर्विस का टेंडर भी दिया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के तीन अगल-अलग श्रेणी के लिए तीन ठेकों के लिए स्वीकृति की मुहर लगा दी। पहला ठेका आॅफिस कार्य के लिए करीब 231 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का था, जिसके लिए 7 करोड़ रुपये भुगतान पर कर्मचारी देने के लिए लखनऊ की फर्म मैसर्स क्यू सिक्योरिटी सर्विसेज को दिया गया।

दूसरा ठेका कैंट के सिविल एरिया के लिए 263 सफाई कर्मियों का था। इसे भी इसी फर्म को ही करीब 8 करोड़ रुपये भुगतान पर दिया। तीसरा ठेका सब एरिया व अन्य आर्मी क्षेत्र के लिए 432 सफाईकर्मियों का 11 करोड़ 70 लाख रुपये भुगतान पर कानपुर की फर्म एसएस 4 को दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने कहा के इन ठेकों में ये ध्यान जरूर रखा जाये कि कर्मचारी कम न आएं और अगर ठेकेदार कर्मचारी ज्यादातर दिन कम भेज रहा हो तो उस पर जुर्माना लगाया जाए।

24 4

इस बार पहले की गलतियों को कैंट बोर्ड इन ठेकों में न दोहराए। विदित है कि उक्त ठेके पूर्व में भी विवादित रह चुके हैं। पहले हुए ठेके को इस कारण रद्द करना पड़ा था। क्योंकि वो ठेकेदार कर्मचारियों को पूरा भुगतान नही कर रहा था। उक्त ठेके को रद्द करके कैंट बोर्ड ने खुद कर्मचारी रखकर कार्य किये। दूसरा ठेका एक सीबीआई की जांच में फंसी फर्म को पहले दिया गया। फिर एक साप्ताह बाद उसे रद्द किया गया। अब ये तीसरी बार ठेके हुए है, जिन्हें जांचने के बाद ही स्वीकृति के लिए बोर्ड अध्यक्ष तैयार हुए।

पार्किंग शुल्क बढ़ाने पर उठ रहे सवाल

कुछ समय पहले कैंट बोर्ड द्वारा वाहन पार्किंग के रेट डबल कर दिए गए थे। दोपहिया वाहन 10 रुपये से 20 रुपये व चार पहिया वाहन के 20 से 40 रुपये कर दिए गए थे। इस कारण विभिन्न जगहों की पार्किंग के ठेके भी लगभग दोगुनी बोली पर आए। सोमवार को 173 आबूलेन, कैंट हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल आदि के पार्किंग ठेकों को मंजूरी दी गयी।

सीवर कनेक्शन लेना अनिवार्य

लंबे अरसे से कैंट के सदर क्षेत्र में सीवर लाइन डल चुकी है, लेकिन विभिन्न दिक्कतों के कारण वहां घरों तक सीवर कनेक्शन नहीं हो पा रहे। सीवर लाइन डालने के दौरान सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गईं थी, जिनकी अब बदतर हालत हो चुकी है, लेकिन कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड बैठक में स्पष्ट कर दिया कि पहले सीवर कनेक्शन होंगे, तब सड़कें बनेंगी। मनोनीत सदस्य डा. सतीश ने कहा के ज्यादा आवश्यक सड़कें बनवा दी जाएं।

जल्द बनेंगी छावनी की सड़कें

बारिश के कारण रोक दिया गया सड़क निर्माण कार्य अब दोबारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। डा. सतीश के आग्रह पर बोर्ड अध्यक्ष ने एई पीयूष गौतम से जब इस विषय पर बात की तो उन्होंने कहा के इसी माह सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

अनुज सिंह प्रकरण पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

कैंट बोर्ड से बर्खास्त हुए सीईई अनुज सिंह ने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है। उक्त विषय पर भी बोर्ड बैठक में चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के अलावा हाईकोर्ट में उक्त केस को देखने वाले अधिवक्ता को भी इस केस के संबंध में सेवाएं देने के लिए रखा जाएगा,

ताकि वो सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को पूरा केस समझा सकें। विदित है किअनुज सिंह के खिलाफ 7 मामलों में अनियमितता की विभागीय जांच हुई थी। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके खिलाफ अनुज सिंह ने पहले हाईकोर्ट में अपील की थी, जहां से अनुज सिंह को राहत दे दी गई थी। इसके बाद ही कैंट बोर्ड ने अब सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

ये मुद्दे भी उठे

  • लालकुर्ती में लगेंगे बायोडाइजेस्टिव टॉयलेट।
  • लालकुर्ती के जामुन मोहल्ले व हंडिया मोहल्ले में 2000 किलो लीटर क्षमता दो दो बायोडाइजेस्टर्स टॉयलेट लगेंगे, जिन्हें लगभग 22 लाख के खर्च पर साक्षी इंटरप्राइजेज द्वारा लगाया जाएगा।
  • यूनिपोल के टेंडर को मंजूरी न देकर री टेंडर करने का निर्णय हुआ अब 82 यूनिपोल व 3 एलईडी स्टैंड का पुन: होगा टेंडर।
  • बोर्ड अध्यक्ष ने कहा के बॉम्बे बाजार में विज्ञापन होल्डिंग लगाने पर जीई साउथ की आपत्ति आई है क्योंकि वो सड़क उनकी है।
  • नॉन पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को खुद उठाएगा कैंट बोर्ड इसके लिए टो-वाहन खरीद की दी स्वीकृति।
  • क्रिकेट टूनार्मेंट के के लिए 7 दिन के लिए गांधीबाग सीडीए को निशुल्क देने पर भी सहमति बनी।
  • ई छावनी पोर्टल पर आए 4 ट्रेड लाइसेंस भी जारी किये गए।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img