Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

फतेहपुर के पप्पू त्यागी का निकला बाग में मिला शव

  • बेटे ने शव देख की शिनाख्त, तलाश में निकले परिजनों और ग्रामीणों को खुदाई करने पर दिखी हाथ की अंगुलियां

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: फतेहपुर नारायण-पावटी संपर्क मार्ग पर आम के बाग में गड्ढे में दबा मिला शव चार दिन से लापता फतेहपुर निवासी पप्पू का निकला। बकौल सीओ मोर्चरी पर शव देख मृतक के पुत्र ने अपने पिता के रूप में शव की शिनाख्त की। बेटे की शिनाख्त के आधार पर ही पुलिस भी पुष्टि कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

25 3

शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे फतेहपुर नारायण गांव निवासी पप्पू पहलवान (45) पुत्र महेंद्र पड़ौसी लीले की साइकिल लेकर गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर भाई ने फोन किया तो पप्पू ने खुद को पावटी निवासी दोस्त धर्मेंद्र पुत्र जगबीर के यहां बताते हुए जल्द घर पहुंचने की बात कही। 9:15 बजे परिजनों ने धर्मेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि पप्पू कुछ देर पहले ही उसके घर से निकला है। थोड़ी देर में पहुंच जाएगा, लेकिन पप्पू घर नहीं पहुंचा।

जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराए बिना तलाश शुरू कर दी। रविवार को पप्पू का बेटा गौरव गढ़मुक्तेश्वर के हिरनपुरा में तांत्रिक के पास गया तो उसने जनसमूह के साथ पप्पू की जंगल में सघन तलाश की उक्ति बताई। सोमवार दोपहर पप्पू के बेटे राम, गौरव, दोस्त धर्मेंद्र, चचेरे भाई संदीप समेत दर्जनों ग्रामीण पप्पू की तलाश में फतेहपुर-पावटी मार्ग स्थित जंगल में निकल पड़े। गांव से करीब एक किमी चलने पर चेयरमैन अशोक त्यागी के आम के बाग में ग्रामीणों को एक जगह ताजा खुदी हुई दिखी।

जिस पर ढालनुमा मिट्टी पड़ी थी। नीचे की मिट्टी भी उसमें मिली हुई थी। संदेह होने पर संदीप व अन्य ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर खुदाई की तो लगभग साढ़े तीन फिट गहराई पर मनुष्य के हाथ की अंगुली दिखाई दी। जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर व सीओ को अवगत कराया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह जेसीबी साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और खुदाई कराई।

चार फिट गहराई में एक सड़ा-गला नग्न शव मिला। जिससे दुर्गंध उठ रही थी। इसी बीच सीओ रूपाली राय चौधरी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से निकलवाकर तुरंत मोर्चरी भेज दिया। उन्होंने परिजनों से मोर्चरी पर ही शव शिनाख्त करने की बात कही।

शव भेजकर ली गुमशुदगी की तहरीर

सीओ ने शव मोर्चरी भेजते हुए परिजनों को थाने बुलवाया। जिसके बाद मृतक के बेटों से गुमशुदगी की तहरीर ली। उसी में यह भी लिखवाया गया कि सोमवार को फतेहपुर बाग में दबा एक शव बरामद हुआ है। बेटे को उक्त शव अपने पिता पप्पू का होने की आशंका है। इसलिए शिनाख्त कराई जाए।

26 3

उधर, मोर्चरी पहुंचे मृतक के बेटे ने देर शाम शव की शिनाख्त अपने पिता पप्पू पहलवान के रूप में की। बकौल सीओ रूपाली राय बेटे की शिनाख्त के आधार पर पुलिस भी घटना को लगभग पुष्ट मान रही है। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के ऊपर वाले आगे के दो-तीन दांत टूटे हुए हैं।

हत्या की खबर से कोहराम

रात करीब 8:45 बजे जैसे ही पप्पू के शव की पुष्टि की खबर उसके घर पहुंची पत्नी ममता अचेत हो गई। पड़ोस की महिलाओं ने किसी तरह उसे संभाला। वहीं पप्पू के तीनों बेटों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि पप्पू दो भाइयों में छोटा है। दोनों भाइयों की शादी मोदीपुरम के नागल गांव निवासी सगी बहनों से हुई थी।

दोस्त हिरासत में

पुलिस ने पप्पू के दोस्त पावटी निवासी धर्मेंद्र को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटनास्थल और गड्ढे की गहराई देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या और चार फिट गहरा गड्ढा खोदकर शव दबाने का काम अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता।

जल्दबाजी पर बोली सीओ

घटनास्थल से आनन-फानन में शव उठाने के सवाल पर सीओ ने कहा कि घटनास्थल पर शव के साथ अनायास देरी से कई ऐसी चूक हो जाती हैं। जिनका लाभ हत्यारोपी को मिल जाने से वह चौकन्ना हो जाता है। बेवजह भीड़, हंगामों की स्थिति हो जाती है। उन्होंने बताया कि घटना के कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img