Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में स्कूटी सवार पत्रकार व मां की मौत

  • गम में शामिल होकर लौट रहे थे मां-बेटे

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मंगलवार की देर शाम मेरठ-बड़ौत रोड पर हिंडन नदी के पास कर की चपेट में आकर स्कूटी सवार पत्रकार और उसकी मां की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में स्कूटी जहां चकनाचूर हो गई। वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए। बताया गया है कि किसी बड़े वाहन की चपेट में कर आने के बाद स्कूटी से टकराई जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की एफआईआर दर्ज नहींं कर गई गई है।

16 6

सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद निवासी अमन त्यागी (24) पुत्र प्रदीप त्यागी अपनी मां रीना के साथ में बागपत जिले के गांव बरनावा में मामा नरेश के यहां गम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि मंगलवार देर शाम जब स्कूटी सवार मां-बेटे हिंडन नदी से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी मेरठ-बड़ौत रोड पर सामने से आ रही कैंटर ने उसके आगे चल रही रिटज कार में टक्कर मार दी।

18 5

जिसके बाद कार की चपेट में आकर दोनों स्कूटी सवार मां-बेटे गहरी खाई में जा गिरे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया। जबकि हादसा करने वाली कैंटर चालक मौके से कैंटर लेकर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि जहां स्कूटी चकनाचूर हो गई। वहीं, कार के भी परच्चे उड़ गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर देर शाम सरूरपुर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरकर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हादसा किसी बड़े वाहन द्वारा कार में टक्कर मारने और उसके बाद कार की चपेट में स्कूटी के आने के कारण हुआ है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

17 5

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहींं हो पाई थी। वहीं, सूचना पाकर परिवार वालों में भी काफी कोहराम मचा हुआ है। बताया कि मृतक अमन त्यागी दिल्ली में जी न्यूज चैनल में पत्रकार थे। सूचना पाकर मृतक के बरनावा से काफी रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं, पुलिस खाई में पड़ी कार और स्कूटी को निकालने के लिए क्रेन की मदद ले रही थी।

मां-बेटे की मौत से सरधना में शोक का माहौल

मंगलवार शाम हिंडन नदी के निकट है हुए भीषण सड़क हादसे में मां बेटे की मौत से सरधना में अशोक की लहर दौड़ गई। दरअसल सरधना निवासी अमन त्यागी पुत्र प्रदीप मंगलवार को अपनी मां रीना त्यागी को स्कूटी पर लेकर बरनावा गया था। वापस लौटते समय शिवाय मोड़ के निकट मां बेटे हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में दोनों की ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मां बेटे की मौत की सूचना से बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं रात तक मृतक के घर पर लोगों की भीड़ रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img