Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

53 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा

  • अधिवक्ताओं पर हापुड़ में लाठीचार्ज के मामले में की गई कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद/मेरठ: प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की हापुड़ में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल चल रही हैं। बुधवार को अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में सीओ और कई इंस्पेक्टर समेत 53 नामजद पुलिस कर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। यही नहीं, दर्ज मुकदमें में 70 से 80 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं।

हापुड़ की चौपला तहसील और फ्रीगंज रोड पर 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना हुई थी। अधिववक्ता सुधीर कुमार राणा ने एक तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसमें सीओ और कई इंस्पेक्टर समेत 53 पुलिस कर्मियों को नामजद कराया गया तथा 80 अज्ञात पुलिसकर्मियों को अज्ञात बताकर मुकदमा दर्ज किया हैं। मंगलवार को कोतवाली थाने में अधिवक्ताओं ने तहरीर दी थी। इसके बाद ही पुलिस ने ये रिपोर्ट दर्ज की हैं।

अधिवक्ता शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। करीब डेढ़ बजे सभी अधिवक्ता धरना समाप्त कर अपने अपने चैंबर पर लौट रहे थे। एडवोकेट सुधीर राणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे साथियों के साथ वापस लौटते समय पीछे रह गए। जब कचहरी गेट के सामने पहुंचे तो आरोपी पुलिसकर्मी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने एक राय होकर उन पर व उनके साथियों पर हमला कर दिया।

02 8

जिससे सभी अधिवक्ता खून से लतपत जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा जमीन पर गिरे हुए पर भी बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाते हुए उन्हें मृत समझकर छोड़ दिया। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के चैंबर में घुसकर पिटाई की। विरोध करने पर जान से मारने की नियत पर उन पर बंदूक तानी गई। अधिवक्ताओं ने इस दौरान सोने की चैन व घड़ी लूट ली और महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की।

इन धाराओं में हुआ मुकदमा

अधिवक्ता ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 308, 354 व 392 में मुकदमा दर्ज कराया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सीओ हापुड़, थाना नगर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना प्रतिमा त्यागी, प्रभारी निरीक्षक थाना हाफिजुपर ब्रजेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, मोहम्मद आरफीन, महिपाल सिंह, सुशील कुमार, सतवीर सिंह, संजय कुमार प्रभारी केशव नगर चौकी, साइलो चौकी प्रभारी प्रथम जसवंद सिंह, एसएसवी चौकी प्रभारी राकेश कुमार, जजीद चौकी प्रभारी अजीत सिंह, रेलवे रोड चौकी प्रभारी हरि कुमार, कोठीगेट चौकी प्रभारी शुभम चौधरी, महिला उपनिरीक्षक कविता रानी, धर्मवती, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, जगबीर, दिनेश चंद, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, मोनू ढाका, इरफान, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत सिंह, कांस्टेबल लाखन सिंह, राहुल कुमार, सोनू कुमार, आरिफ अली, शिवा टंडन, आकाश, मोहन कुमार, गौरव, वियज कांत, रजनीत कुमार, महिला कांस्टेबल रजनीश, सोनिया, शबाना, रश्मि, प्रियंका, कोमल, संगीता, रीना रानी, प्राची व होमगार्ड सराफत शामिल थे।

सीओ ने धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ताओं को दिखाई अंगुली

मेरठ: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल के तीसरे दिन जिला बार एसोसिएशन और मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित तमाम अधिवक्ताओं ने डा. बीआर आंबेडकर कचहरी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सीओ सिविल लाइन ने अधिवक्ताओं की तरफ आते हुए अंगुली उठाते हुए उन्हें धमकाते नजर आये।

इस पर अधिवक्ताओं ने सीओ के खिलाफ जमकर आग उगली और पुलिस की तानाशाही पर आक्रोश जताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सीओ को खरीखोटी सुनाई। जिस पर सीओ अधिवक्त ाओं को उग्र होता देख भाग खड़े हुए। दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेक्रेटरी ने एसएसपी से मिलकर सीओ सिविल लाइन की हरकत पर ऐतराज जताते हुए शिकायत की। एसएसपी ने बार अध्यक्षों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

01 6

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में चल रही अधिवक्ताअ‍ों की हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिन था। सुबह 10 बजे के बाद से ही तमाम अधिवक्ता डा. बीआर अंबेडकर कचहरी गेट पर धरना प्रदर्शन की तैयारी में थे। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आंबेडकर कचहरी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर हड़ताल जारी रखी। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे और पुलिस अधिकारियों पर सस्पेन्शन की कार्रवाई की मांग की।

वहीं उन्होंने सरकार से हापुड़ प्रकरण के शीघ्र निस्तारण की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना में अब सीओ सहित 53 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में एक मुकदमा दर्ज हुआ। उस स्थिति में सरकार ने अधिवक्ताओं के साथ पक्षपात किया है। सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर 19 तहरीर के आधार पर 19 मुकदमे दर्ज होने चाहिए थे। सभी दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाये। अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के दौरान सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरासिया धरनास्थल की ओर एक पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे।

अधिवक्ता अपने विचार प्रकट कर रहे थे। सीओ सिविल लाइन ने धरना दे रहे अधिवक्ताओं की ओर जाते हुए उंगली उठाकर पुलिसिया रौब दिखाया। सीओ की यह हरकत देख अधिवक्ता उग्र हो गए। उन्होंने माइक पर ही सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरासिया को ख्ररीखोटी सुनाई जमकर आग अंगुली। अधिक्ताओं के उग्र तेवर देख सीओ अरविन्द चौरासिया वहां से दुम दबाकर भागे।

03 6

सीओ की इस हरकत पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मेरठ बार के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा और जिला बार के शिवदत्त जोशी सहित अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिला और सीओ अरविन्द चौरासिया का उंगली दिखाते हुए वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि हापुड़ में पुलिस की कार्रवाई का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है।

लेकिन सीओ अपनी खाकी का रौब दिखा अधिवक्ताओं को धमकाना चाहते हैं। यह हद से बाहर है। सीओ पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी ने सीओ पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अध्यक्षों ने बताया कि यूपी बार कौंसिल की आठ को मिटिंग है। उसके निर्णय के बाद ही आगे की रणनीति तय की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img