Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सचिन तेंदुलकर को दिया ‘गोल्डन टिकट’, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को बीसीसीआई बोर्ड के सचिव जय शाह ने सचिन तेंदुलकर को ‘गोल्डन टिकट’ प्रदान किया। बीसीसीआई ने एक्स पर तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी है।

बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, ”क्रिकेट और देश के लिए एक गौरवशाली क्षण! हमारे “गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स” कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट प्रदान किया। राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक सचिन तेंदुलकर की यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का हिस्सा होंगे और लाइव मैच देखेंगे।”

बता दें कि भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्तूबर से 19 नवंबर तक होना है। बीसीसीआई ने इस विश्व कप को खास बनाने के लिए एक मुहिम चलाई है। इस मुहिम का नाम ‘गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स’ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img