Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

जी-20 से प्रतिदिन रोडवेज को लाखों का नुकसान

  • परिवहन निगम की रोडवेज एवं भैंसाली निगम की अनुबंधित बसों में घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या
  • 9 से 11 सितंबर तक इसी तरह से तीन दिन होगा बसों का संचालन, रेवेन्यू में आ रही गिरावट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन का असर क्रांतिधरा से दिल्ली राजधानी तक चलने वाली परिवहन निगम एवं भैंसाली निगम की अनुबंधित बसों के रेवेन्यू पर भी पड़ा है। जहां एक तरफ रेलवे विभाग द्वारा अधिकतर ट्रेनों को रद्द किया गया गया है। वहीं, परिवहन विभाग के द्वारा दैनिक यात्रियों की कमी को देखते हुए कुछ बसों की संख्या को कम किया गया। हालांकि दिल्ली में जिस बस अड्डे तक बसों का संचालन होता था।

उसकी दूरी को कम नहीं किया गया। उस अड्डे तक ही बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि कुछ बसों को रद्द किया गया तो कुछ बसों के चक्कर को कम किया गया है। जिसके चलते प्रतिदिन बसों को दैनिक यात्रियों की कमी के चलते लाखों रुपये के रेवेन्यू का नुकसान परिवहन निगम एवं भैंसाली निगम की अनुबंधित बसों को उठाना पड़ रहा है।

कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एवं भैंसाली निगम अनुबंधित बसों का डिपो से प्रतिदिन विभिन्न जगहों के लिए संचालन होता है। जिसमें नई दिल्ली में आयोजित होने वाली जी-20 सम्मेलन के चलते तीन दिन के लिए दैनिक यात्रियों ने दिल्ली की आवाजाही कम कर दी है। हालांकि बसों का संचालन पूर्व की भांति से हो रहा है। जिसमें मेरठ से आनंद विहार एवं पुरानी दिल्ली कश्मीरी गेट तक जारी है, लेकिन उसके बाद भी दैनिक यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है।

20 10

जिसके चलते परिवहन निगम रेवेन्यू भी कम हुआ है। जिसमें भैंसाली निगम की अनुबंधित बसों की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रुकमेश ने बताया कि दिल्ली आनंद विहार के लिए प्रतिदिन 9 बसों का संचालन होता है। जिसमें से जी-20 सम्मेलन के चलते छह बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें वह भी एक ही चक्कर दिल्ली का लगा रही हैं। जबकि तीन बसें डिपो में ही खड़ी हैं। दैनिक यात्री की कमी के कारण प्रतिदिन करीब 2200 किलोमीटर बसों का संचालन कम हो रहा है। जिसमें एक दिन में करीब सवा लाख रुपये का रेवेन्यू कम हो रहा है।

तीन दिन में तीन से चार लाख रुपये से रेवेन्यू कम होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम डिपो के वीएआई पदम सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन के चलते रेवेन्यू में कमी आई है। एक दिन में करीब दो लाख रुपये का रेवेन्यू कम आया है। जिसमें तीन दिन में लगभग पांच से छह लाख रुपये के रेवेन्यू के कम आने की उम्मीद है। बसों का संचालन पुरानी दिल्ली कश्मीरी गेट तक पूर्व की भांति हो रहा है,

लेकिन दिल्ली में तीन दिन के लिए कुछ जगहों पर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध होने के प्रचार-प्रसार के चलते यात्री बसों में कम ही सफर कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि डिपो से प्रतिदिन मेरठ से दिल्ली 11 बसों का संचालन होता है। 16 बसों का संचालन देहरादून से दिल्ली, 28 बसों का संचालन हरिद्वार से दिल्ली एवं 5 बसों का संचालन कोटद्वार से दिल्ली के लिए वाया मेरठ होते हुए होता है।

जिसमें सभी रूटों के दैनिक यात्रियों की संख्या में कमी आई है। पदम सिंह ने बताया कि कभी कांवड़ यात्रा तो कभी कोई वीआईपी कार्यक्रम या फिर किसी न किसी आंदोलन को लेकर रोडवेज बसों के संचालन व दैनिक यात्रियों पर जो पड़ता है। उसका रेवेन्यू पर भी असर दिखाई देता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img