Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता की चचेरी बहन से शोहदों ने की छेड़छाड़

  • छात्रा रास्ते में रोती रही, लोगों ने घर छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में शोहदे कोई बड़ा बवाल न करा दी। शायद ही कोई दिन ऐसा न जाता हो जहां शहरभर में युवती और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं न होती हो। ऐसा नहीं है कि पुलिस को कुछ पता ही नहीं चलता है, लेकिन पुलिस सबकुछ जानते हुए भी अनजान बनी रहती है। नौचंदी थाना क्षेत्र किदवई नगर में एक मनचले ने भाजपा नेता की चचेरी बहन से स्कूटी सवार एक युवक ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। छात्रा टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी।

मनचले ने पीछा करते हुए छात्रा की स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी खड़ी कर रास्ता रोक लिया। मनचले से परेशान छात्रा रोने लगी तो स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना नौचंदी पुलिस को छेड़छाड़ की तहरीर दी है। नौचंदी थाना क्षेत्र किदवई नगर निवासी नासिर सैफी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा वेस्ट यूपी मीडिया प्रभारी है। उसने नौचंदी थाना पुलिस को तहरीर दी है।

उसने बताया कि उसकी चचेरी बहन थाना नौचंदी के पीछे चित्रकूट कालोनी में स्कू टी से टयूशन पढ़ने जाती है। शाम सात बजे के आसपास स्कू टी से टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी नादिर अली कोठी के पास स्कूटी पर सवार एक युवक उसकी बहन का पीछा करते हुए आया और उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कू टी आगे खड़ी कर रास्ता रोक लिया। छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसने लगा।

06 16

छात्रा रास्ते में रोने लगी। छात्रा को रोते देख स्थानीय लोग वहां आ गए। जिस पर युवक वहां से फरार हो गया। लोगों ने डरी सहमी छात्रा को उसके घर पर पहुंचाया। थाना नौचंदी में छेड़छाड़ की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश मे जुट गई है।

शिव खाद, बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित

मेरठ: जिला कृषि अधिकारी ने गुरुवार को गढ़ रोड स्थित शिव खाद-बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें भारी खामियां मिली, जिसके चलते उन्होंने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि गढ़ रोड स्थित शिव खाद-बीज भंडार क ा संचालक खाद-एवं बीज की ब्रिकी करने में काफी अनियमितताएं बरत रहा था। संचालक की मनमर्जी के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि संचालक खाद और बीज की खरीदारी करने आए किसानों को खाद बीज के साथ अन्य सामग्री भी जबरन बिक्री कर रहा था। अन्य सामग्री न लेने पर किसानों को खाद व बीज भी नहीं दे रहा था।

इसके अलावा तमाम तरह की अनियमिताएं संचालक द्वारा बरती जा रही थी। संचालक की मनमर्जी से त्रस्त किसानों ने इस बात की जानकारी कृषि विभाग के जिला मुख्यालय तक पहुंचाई। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला कृ षि अधिकारी राजीव कुमार ने गुरुवार को शिव खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षणा किया। निरीक्षण में उन्हें तमाम तरह की खामियां मिली। खामियां मिलने पर उन्होंने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं, जब इस बारे में जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह से वार्ता की तो उनका कहना था कि गढ़ रोड स्थित शिव खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया गया था, संचालक द्वारा काफी अनियमितताएं बरती जा रही थी। उसका लाइसेंस निलबिंत कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img